न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या पांडे की ‘खो गए हम कहां’ का ट्रेलर रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने बेटी शोरा को ऐसे किया बर्थडे विश

कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सफलता का स्वाद चखने के बाद अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे की अगली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ है। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 8:17:09

2 News : अनन्या पांडे की ‘खो गए हम कहां’ का ट्रेलर रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने बेटी शोरा को ऐसे किया बर्थडे विश

कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सफलता का स्वाद चखने के बाद अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे की अगली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ है। यह जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले आज रविवार (10 दिसंबर) को इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसमें अनन्या के साथ प्रतिभावान युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव हैं। अनन्या और सिद्धांत इससे पहले ‘गहराइयां’ फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं।

यह हाल ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' के बाद निर्देशक जोया अख्तर की अगली फिल्म हैं। जोया इससे डायरेक्टर के बजाय बतौर प्रोड्यूसर-राइटर जुड़ी हैं। फिल्म तीन दोस्तों अनन्या, सिद्धांत और आदर्श की कहानी है और इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। बहरहाल ट्रेलर की बात करें तो इसमें सिद्धांत दूसरों की जिंदगी में ताक-झांक न करने का सुझाव देते दिख रहे हैं, वहीं इसमें एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन के साथ उनका रोमांस भी देखने को मिल रहा है। कहानी में दोस्तों की मस्ती से लेकर ब्रेकअप तक बहुत कुछ है।

इसके डायरेक्टर अर्जुन वरैन सिंह हैं। कहानी जोया व रीमा कागती ने लिखी है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 26 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यानी ‘द आर्चीज’ की तर्ज पर इसे भी सिनेमाघरों में नहीं उतारा जाएगा। फिल्म का पहला गाना 'होने दो जो होता है' रिलीज हो चुका है, जिसके बोल जोया के पिता जावेद अख्तर ने लिखे हैं। जोया के भाई फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं।

नवाजुद्दीन ने शेयर किया वीडियो, बेटी शोरा हो चुकी हैं 14 साल की

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उन्होंने तीनों सुपरस्टार खान आमिर, सलमान व शाहरुख के साथ काम किया है। इन दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद वे इनकी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहे। नवाजुद्दीन ने इसके अलावा भी कई सशक्त भूमिकाओं को अंजाम दिया है। साधारण कद-काठी और नैन-नक्श होने पर भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से सब पर जादू कर रखा है।

लाखों-करोड़ों फैंस को दीवाना बनाने वाले नवाजुद्दीन सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। हालांकि इस दफा उन्होंने अपने चाहने वालों को खुशी का मौका दिया है। अब नवाजुद्दीन ने अपने इंस्टाग्राम पर लाडली बेटी शोरा का एक वीडियो शेयर किया है। यह खूब वायरल हो रहा है। इसमें नवाज ने शोरा के कई क्यूट मोमेंट की झलकियां दिखाई हैं। बैकग्राउंड में दुआ लीपा का गाना ‘बी द वन जोड़ा’ प्ले हो रहा है।

नवाज ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पीएस्ट बर्थडे शोरा।” शोरा 14 साल की हो गई हैं। यूजर्स शोरा की आंखें और खूबसूरती देख उनकी तुलना ऐश्वर्या रॉय और दीपिका पादुकोण से कर रहे हैं। फैंस के साथ सेलेब्रिटी भी शोरा को विश कर रहे हैं। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने लिखा, 'जन्मदिन की मुबारक।' एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने लिखा, 'सो ब्यूटीफुल।' बता दें कि नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया का तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं। शोरा मां के साथ रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे