न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या की फिल्म ‘CTRL’ की रिलीज डेट घोषित, ‘देवरा : पार्ट 1’ के दूसरे गाने में जमे जान्हवी-जूनियर एनटीआर

एक्ट्रेस अनन्या पांडे हमेशा सुर्खियों में रहती है चाहे इसकी वजह उनका काम हो या फिर निजी जिंदगी। फिलहाल अनन्या को लेकर जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Aug 2024 8:37:11

2 News : अनन्या की फिल्म ‘CTRL’ की रिलीज डेट घोषित, ‘देवरा : पार्ट 1’ के दूसरे गाने में जमे जान्हवी-जूनियर एनटीआर

एक्ट्रेस अनन्या पांडे हमेशा सुर्खियों में रहती है चाहे इसकी वजह उनका काम हो या फिर निजी जिंदगी। फिलहाल अनन्या को लेकर जो खबर सामने आई है वो ये है कि उनकी आगामी फिल्म ‘CTRL’ की रिलीज डेट घोषित हो गई है। मेकर्स ने आज सोमवार (5 अगस्त) को रिलीज डेट के बारे जानकारी साझा की। फिल्म 4 अक्टूबर को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने को तैयार है। अनन्या इस थ्रिलर मूवी में कंटेंट क्रिएटर की भूमिका में दिखेंगी। इसके डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी हैं।

अनन्या ने कहा कि CTRL एक आकर्षक प्रभावशाली फिल्म है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वास्तव में आपका जीवन आपके अपने नियंत्रण में होता है। मेरा मानना है कि यह फिल्म सभी के लिए है, क्योंकि टेक्नॉलॉजी का तेजी से इजाफा हो रहा है और इस पर हमारी निर्भरता भी बढ़ती जा रही है। डायरेक्टर का मानना है कि हम अपने डिवाइस पर जितना समय बिताते हैं, उस हिसाब से स्क्रीन टाइम अब स्क्रीन लाइफ हो गया है।

प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने कहा कि मोटवानी की मदद से फिल्म एक अनोखे प्रारूप में कहानी को सामने लाती है, जो हर फ्रेम में दिखाई देगी। फिल्म में अनन्या के साथ विहान समत मुख्य किरदार में हैं। उल्लेखनीय है कि नेटफ्लिक्स के साथ अनन्या का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उनकी फिल्म 'खो गए हम कहां' नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। फिल्म वर्तमान समय में तकनीक पर निर्भरता और डिजिटल क्रांति पर सवाल उठाती है।

27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘देवरा : पार्ट 1’

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के लिए यह साल बहुत बिजी है। उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ कुछ समय पहले रिलीज हो चुकी है। तीन दिन पहले जान्हवी की थ्रिलर मूवी ‘उलझ’ सिनेमाघरों में उतरी थी। अब उनकी अगली फिल्म ‘देवरा : पार्ट 1’ भी लाइमलाइट में है। इसमें जान्हवी के साथ साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी हैं।

आज सोमवार (5 अगस्त) को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया। इससे पहले मेकर्स ने गाने का एक पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें जान्हवी और जूनियर एनटीआर रोमांटिक अवतार में दिखे थे। गाने का टाइटल 'धीरे-धीरे' है। इसमें जान्हवी व एनटीआर खूबसूरत मंजर के सामने डांस कर रहे हैं। वे एक-दूजे की आंखों में खोए हुए हैं। वीडियो में कुछ सीन हैं बाकी स्टिल तस्वीरें ही लगाई गई हैं।

गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। आवाज शिल्पा राव की और बोल कौसर मुनीर के हैं। 'बैंग बैंग' और 'तौबा तौबा' के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने इसे कोरियोग्राफ किया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होगी। कोराताला शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और नारायण भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री