न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदित्य से ब्रेकअप की खबरों के बीच उदास नजर आईं अनन्या, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा-मैंने आत्मा खोई

मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में दुनियाभर की हस्तियां पहुंच रही हैं। यूरोपियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 May 2024 11:09:14

आदित्य से ब्रेकअप की खबरों के बीच उदास नजर आईं अनन्या, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा-मैंने आत्मा खोई

मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में दुनियाभर की हस्तियां पहुंच रही हैं। यूरोपियन कंट्री इटली से फ्रांस जा रहे क्रूज में शानदार पार्टी हो रही है। अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने रोम से अपनी फोटो शेयर की है। इसमें अनन्या ने बाहर का नजारा दिखाया तो वहीं खुद अकेली बैठी नजर आईं। जानकारी के अनुसार 75 हजार करोड़ रुपए के सेलिब्रिटी एसेन्ट क्रूज पर बॉलीवुड सेलेब्स ने रंग जमाया हुआ है।

स्टैरी नाइट के बाद अनन्या ने रोम की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें दूर-दूर तक पानी नजर आया और हरियाली दिखी। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर रोम, इटली कैप्शन के साथ यह फोटो शेयर की है। दूसरी फोटो में अनन्या ने स्ट्रैपी डार्क कलर की ड्रेस पहनी हुई है और बालों का बन बनाया है। गॉगल्स को सिर पर चढ़ा रखा है। अनन्या मेकअप के बगैर नजर आ रही हैं। अनन्या के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान तो दिखी लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो उदास हैं।

अनन्या ने जैसे ही ये फोटो अपलोड की वैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस उन्हें ऐसा देख परेशान हैं और अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों खबर आई थी कि अनन्या और एक्टर आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया है। तब से अनन्या पब्लिक प्लेस पर कम ही दिखीं और पैप्स को देखते ही उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करती नजर आईं।

अनन्या और आदित्य 2 साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

बता दें कि अनन्या और आदित्य पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार एक साथ बॉलीवुड पार्टी और वेकेशन पर साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कभी भी खुलकर बात नहीं की। कुछ इंटरव्यू में इशारों-इशारों में जरूर इसके संकेत दिए। इस बीच अनन्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल अनन्या के खास दोस्त ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हर किसी से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने क्या चीज खोई है। जब ये सवाल ओरी ने अनन्या से पूछा तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, “मैंने अपनी आत्मा खोई है।” वीडियो में अनन्या काफी उदास नजर आईं जिसके बाद फैंस इस बॉडी लेंग्वेज को उनके आदित्य संग हुए ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “अनन्या बहुत उदास लग रही हैं।" दूसरे ने सांत्वना देते हुए लिखा, “अनन्या मजबूत रहो।” पिछले दिनों अनन्या ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि अगर कोई चीज किसी के लिए बनी है, तो वह उसके पास वापस आएगी। अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही वह 'कॉल मी बे' वेब सीरीज में दिखाई देंगी। इसके साथ वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष