न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या को वेलेंटाइन डे पर मिले ये प्यारे गिफ्ट, प्रियंका ने इस अंदाज में दी अपने ससुर को बर्थडे की बधाई

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने वेलेंटाइन गिफ्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेलेंटाइन गिफ्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 1:23:04

2 News : अनन्या को वेलेंटाइन डे पर मिले ये प्यारे गिफ्ट, प्रियंका ने इस अंदाज में दी अपने ससुर को बर्थडे की बधाई

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने वेलेंटाइन गिफ्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेलेंटाइन गिफ्ट की झलक दिखाई है। शेयर की गई एक फोटो में अनन्या कार में बैठे हुए एक रेड कलर के दिल के शेप वाला गुब्बारा पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में अनन्या फूलों का गुलदस्ता लिए हुए नजर आ रही हैं। हालांकि अनन्या ने ये गिफ्ट देने वाले का नाम नहीं बताया, लेकिन फैंस के दिमाग में एक ही नाम आ रहा है और वो है उनके बॉयफ्रेंड एक्टर आदित्य रॉय कपूर का।

बता दें कि आदित्य और अनन्या के अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया है। यहां तक कि वे वेकेशन के लिए विदेशों के टूर भी कर चुके हैं, जहां से उनकी फोटो और वीडियो सामने आ जाते हैं। दोनों को कई इंटरव्यू में रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे गए हैं, लेकिन उन्होंने इसे दबे लफ्जों में जरूर माना है लेकिन अभी तक खुलकर नहीं स्वीकारा।

उनकी ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। वे कैमरे से भी बचने की कोशिश करते हैं। दोनों की उम्र में करीब 11-12 साल का फासला है। अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'खो गए हम कहां' थी। अब वह डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म में नजर आएंगी। दूसरी ओर आदित्य की पिछली फिल्म 'गुमराह' थी। वे अब अनुराग बसु की 'मेट्रो...इन दिनो' में दिखाई देंगे।

ananya panday,actress ananya panday,aditya roy kapoor,ananya aditya,valentine day,ananya gifts,priyanka chopra,kevin jonas,malti,nick jonas

प्रियंका चोपड़ा ने ससुर केविन जोनस और बेटी मालती की फोटो शेयर कर लिखा...

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी चमक बिखेर चुकी हैं। प्रियंका फिलहाल अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। वह समय-समय पर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। आज बुधवार (14 फरवरी) को प्रियंका अपने ससुर केविन जोनस का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दी है।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार पोस्ट शेयर की। इसमें प्रियंका ने केविन और अपनी बेटी मालती मैरी की एक तस्वीर साझा की है। मालती अपने दादा की गोद में खेलती नजर आ रही हैं। हालांकि तस्वीर में दादा-पोती का चेहरा साफ नहीं दिख रहा। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा केविन...हम सभी लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं।” उल्लेखनीय है कि प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद से ज्यादातर समय विदेश में ही रहती हैं।

इस बीच प्रियंका, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘गुंडे’ के 10 साल भी पूरे हो गए हैं। अर्जुन ने इसे लेकर कुछ पोस्ट शेयर की तो प्रियंका ने उस पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “बहुत प्यारा। वह कितना मजेदार समय था। तुम्हारी याद आती है लड़कों। @अर्जुनकपूर @रणवीरसिंह @अलीअब्बासजफर।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम