न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने सावन के चौथे सोमवार पर घर में की शिवपूजा, सारा ने पैपराजी के साथ मनाया 29वां जन्मदिन

एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी बॉलीवुड में अपना स्थान बना चुकी हैं। भले ही अभी अनन्या ने बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 8:40:29

2 News : अनन्या ने सावन के चौथे सोमवार पर घर में की शिवपूजा, सारा ने पैपराजी के साथ मनाया 29वां जन्मदिन

एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी बॉलीवुड में अपना स्थान बना चुकी हैं। भले ही अभी अनन्या ने बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा और खूबसूरती ने उन्हें मेकर्स के बीच डिमांड में रखा है। अनन्या की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। इसके अलावा अनन्या अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर अपने नए घर की झलक शेयर करती रहती हैं।

अब अनन्या ने अपने घर में पूजा-पाठ की और फैंस को भी इससे रूबरू कराया है। दरअसल अभी हिंदू धर्म का पावन महीना श्रावण मास चल रहा है, जिसमें तमाम श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए हैं। अनन्या पर इसका खुमार दिख रहा है। अनन्या ने आज 12 अगस्त को सावन के चौथे सोमवार पर घर में शिव पूजा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह पूजा करते हुए हाथ जोड़ कैमरा के लिए पोज दे रही हैं। अनन्या का लुक एकदम सादगीभरा है। इस दौरान उन्होंने नीले-वाइट रंग का आउटफिट पहना था।

वह जमीन पर बैठकर पूजा करती नजर आईं। अनन्या ने भोलेनाथ की पूजा की जूम तस्वीर भी शेयर की, जिसमें शिवलिंग पर और उसके आस-पास फूल चढ़े दिख रहे हैं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘श्रावण सोमवार’। इसके साथ उन्होंने त्रिशूल, माला, रेड हार्ट, और हाथ जोड़ते हुई इमोजी लगाई।

इस पोस्ट पर अनन्या की मां भावना पांडे ने रेड हार्ट और फोल्डिंग इमोजी शेयर की। बता दें अनन्या ने यह घर पिछले साल खरीदा था। उन्होंने धनतेरस के मौके पर घर की पूजा की थी। अनन्या पिछले कुछ समय से आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में हैं। इस बीच उनका नाम कभी क्रिकेटर हार्दिक पंड्या तो कभी मिस्ट्री मैन के साथ जोड़ा जा रहा है।

बर्थडे पर सारा अली खान ने देसी परिधान में लूटा फैंस का दिल

मशहूर अदाकारा सारा अली खान आज सोमवार (12 अगस्त) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 29 साल की हो गई हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए सारा ने मुंबई में पैपराजी से मुलाकात की और उनके साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सारा को पैपराजी की मौजूदगी में चॉकलेट केक काटते हुए देखा जा सकता है। केक काटने के बाद उन्होंने सभी को मिठाइयां भी बांटीं।

सारा देसी परिधान में दिखीं। उन्होंने सफेद एथनिक सूट के साथ और छोटी सी बिंदी लगा रखी थी। सारा ने अपना बर्थडे लुक बेहद लाइट मेकअप, खुले बालों और गले में रुद्राक्ष पहनकर पूरा किया। सारा अपने बिंदास अंदाज के कारण फैंस और पैपराजी के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी खुद से जुड़ी अप़डेट्स देती रहती हैं।

सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन साझा करने जा रही हैं। इसके अलावा वह अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी काम कर रही हैं। सारा को पिछले दिनों मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'मर्डर मुबारक' और देशभक्ति थ्रिलर ड्रामा 'ऐ वतन मेरे वतन' में देखा गया था। ये दोनों ही ओटीटी पर रिलीज हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री