न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का पहला गाना रिलीज, निखिल की इस बात से हुई दलजीत को तकलीफ

एक्ट्रेस अनन्या पांडे कभी अपनी निजी जिंदगी तो कभी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अनन्या की पहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Aug 2024 7:16:15

2 News : अनन्या की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का पहला गाना रिलीज, निखिल की इस बात से हुई दलजीत को तकलीफ

एक्ट्रेस अनन्या पांडे कभी अपनी निजी जिंदगी तो कभी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अनन्या की पहली अपकमिंग वेब सीरीज 'कॉल मी बे' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला। लोग अनन्या की डेब्यू सीरीज देखने के लिए बेकरार हैं। इस 8 एपिसोड वाली सीरीज का प्रीमियर 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। इस बीच आज मंगलवार (27 अगस्त) को इसका पहला गाना 'वेख सोनिया' भी रिलीज हो गया।

यह सीरीज की भावना को दर्शाता है। इसे चरण और बॉम्बे द आर्टिस्ट की जोड़ी ने कंपोज किया, लिखा और गाया है। गाने के बोलों पर काफी मेहनत नजर आती है। गाने की शुरुआत अनन्या के किरदार ‘बेला’ उर्फ ‘बे’ के मुंबई पहुंचने से होती है। नौकरी के दौरान वह गुरफतेह पीरजादा के किरदार ‘नील’ के करीब आने लगती हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार लगती है। निर्माताओं ने गाने को रिलीज करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, “खुद को खोजने की प्रक्रिया में, कोई प्यार भी पा सकता है।”

अनन्या ने कहा कि जब से उन्होंने पहली बार 'वेख सोनिया' सुना, तब से ही वह इसकी आदी हो गई थीं क्योंकि इसने वास्तव में उनका दिल जीत लिया था और यह उनकी प्लेलिस्ट में बार-बार आता रहा है। सीरीज के डायरेक्टर डी कुन्हा हैं। इसे इशिता मोइत्रा ने बनाया है, जिन्होंने इसे समीना मोटलेकर और रोहित नायर के साथ मिलकर लिखा भी है। सीरीज में वीर दास, गुरफतेह, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी हैं।

ananya panday,actress ananya panday,call me bae web series,call me bae song,dalljiet kaur,nikhil patel,dalljiet nikhil

दलजीत ने शादी के समय निखिल को सोफे का कवर बनाने को दी थी मां की साड़ी...

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल ने पिछले साल शादी की। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। पिछले कुछ समय से दोनों एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। अब एक सूत्र ने खुलासा किया है कि दलजीत की शगुन की साड़ी को निखिल ने काटकर सोफे का कवर बनवा लिया था। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक दलजीत जब मुंबई से केन्या पहुंची तब निखिल ने उनसे कहा कि वो अपनी किसी साड़ी को काटकर उसका सोफा कवर बनवाएं ताकि उनके प्यार की निशानी इसमें दिखे।

दलजीत भी इसके लिए तैयार हो गईं। उन्होंने अपनी खास साड़ी निकाली, जो उनकी मां ने दी थी। दलजीत ने साड़ी कारपेंटर को दी और फिर इससे सोफा कवर बनवाया। सूत्रों की माने तो निखिल ने सोफे की फोटो शेयर की है जिसमें उसके कवर चेंज है। इतना ही नहीं निखिल ने साड़ी के टुकड़े भी दलजीत को वापस कर दिए, जो एक्ट्रेस को तकलीफ दे रहा है।

इसके अलावा दलजीत और निखिल ने गठबंधन के वक्त बांधे गए कपड़े का लैंपशेड बनवाया था ताकि हमेशा उनके प्यार की निशानी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। बीते दिनों दलजीत ने निखिल से शादी के वक्त बनवाए गए टैटू को बदलवाने की जानकारी दी थी। तब दलजीत ने लिखा था कि इस बार ये दर्द बाहरी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री