न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या की बहन अलाना ने फैंस को दी यह गुडन्यूज, सलमान से माफी मांगना चाहती हैं BB-17 की कंटेस्टेंट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले लंबे समय से एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों को कई दफा एक

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Feb 2024 12:41:14

2 News : अनन्या की बहन अलाना ने फैंस को दी यह गुडन्यूज, सलमान से माफी मांगना चाहती हैं BB-17 की कंटेस्टेंट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले लंबे समय से एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों को कई दफा एक साथ देखा गया है। उनसे कई इंटरव्यू में रिलेशनशिप के बारे में सवाल भी किया गया है, लेकिन उन्होंने खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा। इस बीच अनन्या की कजिन यानी एक्टर चंकी पांडे की भतीजी अलाना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। डिजिटल क्रिएटर व मॉडल अलाना जल्द ही मां बनने जा रही हैं।

अलाना ने पिछले साल मार्च में विदेशी बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी रचाई थी। इवोर पेशे से एक फिल्म निर्माता और फोटोग्राफर हैं। वह अमेरिका के माउंट वर्नोन के रहने वाले हैं। आज बुधवार (28 फरवरी) को अलाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुड न्यूज दी। अलाना ने इवोर संग एक वीडियो शेयर किया और उसमें बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के लिए लिखा, “हम आपसे पहले से ही प्यार करते हैं, अब आपका इस दुनिया में आने का इंतजार नहीं हो रहा है।” अलाना खूबसूरत व्हाइट और ग्रीन कलर की फ्लॉवर ड्रेस पहनी हुई हैं।

इवोर को ऑल व्हाइट लुक में देखा जा सकता है। वीडियो में सिंगर सिडनी रोज का गाना ‘टर्निंग प्वाइंट’ बज रहा है। इस पोस्ट के सामने आते ही अलाना के लिए बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। अलाना की चाची यानी अनन्या की मां ने लिखा, “अलाना हमें भी इसका इंतजार नहीं हो रहा है, आप दोनों को ढेर सारा प्यार और बेस्ट विशेज।” सुनील शेट्टी के बेटे अहान की एक्स गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने लिखा, “आपको बधाई हो।” अलाना की दोस्त चंद्री कारावी ने लिखा, “ओएमजी बधाई हो, आप दोनों के लिए खुश हूं।”

मेरी गलती है कि मैंने सलमान सर की बात नहीं सुनी : खानजादी

पिछले महीने टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस 17’ का खिताब मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम किया। बिग बॉस के हर सीजन की तरह इस सीजन के भी सभी कंटेस्टेंट अभी तक सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो में आईं कंटेस्टेंट खानजादी अब होस्ट सुपरस्टार सलमान खान से माफी मांगना चाहती हैं।

खानजादी ने ‘आज तक’ से बात करते हुए कहा कि मेरी गलती है कि मैंने सलमान सर की बात नहीं सुनी। उन्होंने मुझे बहुत बार समझाया कि गेम पर ध्यान दो और अच्छे से खेलो। लेकिन मैंने हमेशा घर जाने की रट पकड़ी हुई थी। मैं उम्मीद करती हूं कि वे मुझे माफ कर देंगे और मुझे काम देंगे। अब देखते हैं कि खानजादी की गलती को सलमान खान माफ करते हैं या नहीं। वैसे मुझे उनसे डर भी लगता है।

पता नहीं इसके पीछे क्या वजह है, लेकिन मैं सलमान की काफी रस्पेक्ट करती हूं। उल्लेखनीय है कि खानजादी घर से बाहर आने के बाद शो को लेकर ज्यादा पॉजिटिव बात नहीं कर रही थीं। वह अपने दोस्त अनुराग डोभाल की तरह फिनाले में भी नहीं आई थीं। खानजादी इन दिनों अपनी सिंगिंग पर फोकस कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम