न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने खरीदा खुद का घर, फैंस को दिखाई झलक, इधर-रणवीर को 2 अपार्टमेंट बेचने पर मिले इतने करोड़

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने खुद का घर खरीद लिया है। अनन्या ने शुक्रवार को धनतेरस (10 नवंबर) के दिन सोशल मीडिया पर कुछ फोटो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Nov 2023 11:32:49

2 News : अनन्या ने खरीदा खुद का घर, फैंस को दिखाई झलक, इधर-रणवीर को 2 अपार्टमेंट बेचने पर मिले इतने करोड़

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने खुद का घर खरीद लिया है। अनन्या ने शुक्रवार को धनतेरस (10 नवंबर) के दिन सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। इसमें उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने घर की हल्की सी झलक भी दिखाई। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरा खुद का पहला घर। इस नई शुरुआत के लिए सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। हैप्पी धनतेरस।

एक वीडियो में अनन्या घर में गृह प्रवेश के लिए मुख्य द्वार पर नारियल फोड़ती भी नजर आ रही हैं। अनन्या के पोस्ट शेयर करते ही कई फिल्म स्टार्स ने खुशी बयां करते हुए उन्हें बधाई दी है। सबसे पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ, एक्ट्रेस गौहर खान, कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अनन्या को बधाई दी। फराह ने लिखा, “अनन्या यह काफी जल्दी था।

भगवान की दुआ से यह घर आपके लिए ढेर सारी खुशियां और किस्मत लेकर आए। अनन्या के बचपन की दोस्त शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। अनन्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह 'खो गए हम' मूवी में नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही वह ‘कॉल मी बे’ वेबसीरीज में भी काम कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी।

मुंबई के गोरेगांव इलाके में थे रणवीर सिंह के ये 2 अपार्टमेंट

एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में दो अपार्टमेंट बेचे हैं, जिससे उन्हें कुल 15.25 करोड़ रुपए मिले। रणवीर ने शुरुआत में इनमें से प्रत्येक अपार्टमेंट को दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपए में खरीदा था। गोरेगांव पूर्व में आलीशान ओबेरॉय एसक्विजिट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित प्रत्येक अपार्टमेंट में 1324 वर्ग फुट का एरिया है और कुल 6 पार्किंग स्पेस हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्येक इकाई के लिए स्टांप शुल्क 45.75 लाख रुपए था। रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने बांद्रा बैंड स्टैंड पर सागर रेशम बिल्डिंग में 3-4 मंजिल वाला 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का सी-फेस पेंटहाउस खरीदा है।

उल्लेखनीय है कि रणवीर और उनके पिता जगजीत सुंदर सिंह भवनानी ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी में डायरेक्टर हैं। रणवीर की आगामी फिल्म रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही 'सिंघम अगेन' है। इसके साथ ही रणवीर, फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डॉन 3' के लिए भी तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे