न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बर्थडे गर्ल रायसा पर अनन्या और माता-पिता ने यूं लुटाया प्यार, दीपिका ने अनीशा के लिए जाहिर की खुशी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से ही चर्चाओं में हैं। फैंस उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के बारे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Mar 2024 6:44:24

2 News : बर्थडे गर्ल रायसा पर अनन्या और माता-पिता ने यूं लुटाया प्यार, दीपिका ने अनीशा के लिए जाहिर की खुशी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से ही चर्चाओं में हैं। फैंस उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के बारे में जानने की दिलचस्पी रखते हैं। अनन्या का नाम एक्टर आदित्य रॉय कपूर से जुड़ रहा है। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। अनन्या की एक प्यारी सी छोटी बहन रायसा भी है, जिनका आज रविवार (10 मार्च) को 20वां जन्मदिन है। रायसा को इस मौके पर उनके परिवार में से हर किसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से खास अंदाज में विश किया है।

अनन्या ने रायसा को शुभकामनाएं दी हैं। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रायसा के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की है। इसमें रायसा डेनिम के साथ ब्लैक टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अनन्या ने कैप्शन में अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए लिखा, “मेरी लाइफ का प्यार और दुनिया की सबसे सुंदर और सबसे अच्छी और बुद्धिमान लड़की (लाल दिल वाले इमोजी के साथ) @rysapanday को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

पिता मशहूर एक्टर चंकी पांडे ने बचपन की प्यारी तस्वीरों के साथ-साथ फैमिली के सैर-सपाटे वाली रायसा की फोटो शेयर की हैं। चंकी ने लिखा, “20 के दशक में आपका स्वागत है मेरी राइस पुडिंग @rysapanday” उन्होंने कई सारे इमोजी लगाए। रायसा की मां भावना पांडे ने काले रंग की ड्रेस में बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची!!! हम आपके लिए दुनिया की सारी खुशियों की कामना करते हैं!!! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।” रायसा की चचेरी बहन अलाना पांडे ने लिखा, “अभी भी मेरे दिमाग में बेबी रिसु है!!” एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में लिखा, 'भिड़ू'। एक्ट्रेस नीलम कोठारी और महिमा चौधरी ने भी रायसा को शुभकामनाएं दीं।

दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा को मिला यह पुरस्कार

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बहन और उनके एनजीओ 'द लिव लव लॉफ फाउंडेशन' की सीईओ अनीशा पादुकोण ने हाल ही में सामाजिक प्रभाव के लिए शीस्पार्क्स अवार्ड अपने नाम किया है। इस पर दीपिका ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अनीशा को लेकर एक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में अनीशा अवार्ड लेती दिख रही हैं। दीपिका ने इसे कैप्शन दिया, “मेरी छोटी सी अनीशा पादुकोण।”

इस पोस्ट के साथ दीपिका ने एक व्हाइट दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। दीपिका की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। TLLL फाउंडेशन की घोषणा पोस्ट में लिखा है, “सामाजिक प्रभाव के लिए शीस्पार्क्स पुरस्कार जीतने के लिए हमारी सीईओ अनीशा पदुकोण को बधाई! शीस्पार्क्स पुरस्कार समिति ने अनीशा की ‘मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के उत्थान और सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता’ की सराहना की।”

दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार ऋतिक रोशन और अनिल कपूर की फिल्म 'फाइटर' में दिखी थीं, जो जनवरी में रिलीज हुई थी। अब वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। दीपिका की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो वह इन दिनों अपनी प्रेग्नेसी को एंजॉय कर रही हैं और सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों दीपिका व रणवीर ने एक पोस्ट के माध्यम से फैंस को यह खुशखबरी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम