न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने कार्तिक की ‘चंदू चैंपियन’ पर यूं लुटाया प्यार, विद्या का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' आज शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसके लिए कार्तिक का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 12:01:45

2 News : अनन्या ने कार्तिक की ‘चंदू चैंपियन’ पर यूं लुटाया प्यार, विद्या का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' आज शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसके लिए कार्तिक का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन खूब चर्चा में रहा। उन्होंने खूब मेहनत की है। फिल्म रिलीज से पहले गुरुवार रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बी-टाउन के कई सेलेब्स ने शिरकत की। इनमें सुनील शेट्टी, विद्या बालन, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे जैसे सितारों के नाम शुमार हैं।

अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म को रिएक्शन दी। अनन्या ने फिल्म की जमकर तारीफ की। अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आउटस्टैंडिंग, यकीन मानिए, आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म की पूरी टीम और क्रू शानदार थी।” अनन्या ने कार्तिक और फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान को टैग किया है और रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया।

उल्लेखनीय है कि कभी बी-टाउन में अनन्या और कार्तिक की नजदीकियों के चर्चे थे। दोनों ने 'पति-पत्नी और वो' फिल्म में साथ काम किया था। उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में खबर आईं कि उनका ब्रेकअप हो गया। जहां तक ‘चंदू चैंपियन’ की बात है तो यह एक बायोपिक है। कार्तिक ने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। इससे पहले दिल्ली में भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें मुरलीकांत भी शामिल हुए थे।

‘चंदू चैंपियन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंची थीं विद्या बालन

विद्या बालन (45) इन दिनों ‘मंजुलिका’ के किरदार में ढलकर अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग कर रही हैं। वह पहले पार्ट में ‘मंजुलिका’ बनी थीं और अब तीसरे पार्ट से फिर वापसी कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच विद्या 'चंदू चैंपियन' के प्रीमियर में पहुंचीं, जहां उनका लुक देख हर कोई दंग रह गया। विद्या अपने भांजे के साथ आई थीं। विद्या ने ब्लैक कलर की मिडी पहनी थी, जिसे ब्लैक हील्स के साथ स्टाइल किया था।

पोनी टेल और गोल्डन हूप के साथ मिनिमल मेकअप में विद्या कहर बरपा रही थीं। विद्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनके फिगर को देख हैरान हैं। विद्या को देख हर कोई कह रहा है कि शायद उन्होंने वजन कम किया है। एक यूजर ने कहा, “गॉर्जियस लग रहीं। लग रहा जैसे वह 20s में हैं।”

दूसरे ने कमेंट किया, “उन्होंने कितनी अच्छी तरह से खुद को ट्रांसफॉर्म किया है।” तीसरे ने लिखा, “वॉव विद्या बालन मेरी फेवरेट हैं। वह पहले से ज्यादा खूबसूरत और जवां लग रही हैं।” चौथे ने कहा, “उन्होंने वजन कम किया है।” विद्या की पिछली फिल्म ‘दो और दो प्यार’ थी। विद्या को फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क