न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फ्रेंडशिप डे पर लंच डेट पर दिखीं सुहाना और अनन्या, बॉडीकॉन ड्रेस के कारण एक्ट्रेस हुईं ट्रॉल

आज रविवार (4 अगस्त) को फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्त एक-दूसरे को विश करने के साथ साथ मिलकर जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड में भी कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 8:40:59

2 News : फ्रेंडशिप डे पर लंच डेट पर दिखीं सुहाना और अनन्या, बॉडीकॉन ड्रेस के कारण एक्ट्रेस हुईं ट्रॉल

आज रविवार (4 अगस्त) को फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्त एक-दूसरे को विश करने के साथ साथ मिलकर जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड में भी कई स्टार हैं जो एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। इसी कड़ी में स्टार किड्स और एक्ट्रेस सुहाना खान और अनन्या पांडे ने एक शानदार लंच डेट की। सुहाना सुपरस्टार शाहरुख खान, तो अनन्या भी लोकप्रिय एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। दोनों एक्ट्रेस की दोस्ती जगजाहिर है। वे अक्सर एक साथ आउटिंग करती रहती हैं।

आज उन्हें मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में एक-दूसरे की कंपनी का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। अनन्या व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को बहुत कैजुअल रखा। उन्होंने खुले बाल और चश्मे के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं सुहाना स्ट्रैपी लॉन्ग ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। हाई स्लीक बन और मिनिमल मेकअप में सुहाना कमाल की दिख रही थीं। सुहाना बचपन से ही अनन्या की करीबी दोस्त हैं। दोनों अक्सर पार्टियों, कैजुअल आउटिंग और फैमिली फंक्शन में साथ-साथ घूमती नजर आती हैं।

उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें उनकी मजबूत बॉन्डिंग देखी जा सकती है। अनन्या ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ उनके चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में सुहाना और अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया के बारे में कहा था कि वे दोनों उनकी कजिन की तरह हैं। एक इंटरव्यू में अनन्या ने सुहाना को अपना प्रतिद्वंद्वी भी बताया था। अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वरुण धवन और वीर दास के साथ टीवी सीरीज ‘कॉल मी बे’ में नजर आने वाली हैं। दूसरी ओर, सुहाना ने पिछले साल ‘द आर्चीज’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह अब पिता के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगी।

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, फैंस को नहीं आईं पसंद

एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अपनी नई तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल अनन्या ने इंस्टाग्राम पर ग्रे कलर की बॉडीफिट ड्रेस में तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल अपनाया था। इस लुक को लेकर अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “गर्ल्स नाइट।” अनन्या इस ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। मिरर के आगे सेल्फी लेते हुए एक्ट्रेस बॉडीकॉन ड्रेस में अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं।

हालांकि कुछ यूजर्स को उनकी ये फोटो पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रॉल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “इतनी खूबसूरत होने का क्या फायदा, अगर बॉडी शो ऑफ करनी पड़ रही है।” वहीं कुछ फैंस ने ये अंदाजा लगाया कि एक्ट्रेस ने सर्जरी कराई है। इसके अलावा कई लोगों ने अनन्या का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा। हार्दिक और अनन्या को पिछले महीने अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में एक साथ डांस करते देखा गया था।

दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस पर कुछ नहीं कहा। हार्दिक ने जुलाई में नताशा स्टैनकोविक से तलाक ले लिया था। दूसरी ओर अनन्या का 2 साल की रिलेशनशिप के बाद आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका