न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या-सिद्धांत की ‘खो गए हम कहां’ का पहला गाना रिलीज, 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर आई यह अपडेट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस बार वे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 7:23:26

2 News : अनन्या-सिद्धांत की ‘खो गए हम कहां’ का पहला गाना रिलीज, 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर आई यह अपडेट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस बार वे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने आज गुरुवार (30 नवंबर) को इसका पहला गाना रिलीज कर दिया है। अनन्या-सिद्धांत इससे पहले ‘गहराइयां’ फिल्म में साथ दिखे थे। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

यह बेहद मजेदार है, जहां 3 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। दोस्तों के किरदार में सिद्धांत, अनन्या और आदर्श गौरव नजर आ रहे हैं। फिल्म 26 दिसंबर को रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन अर्जुन वरैन सिंह ने किया है। जोया अख्तर और रीमा कागती ने अर्जुन के साथ मिलकर कहानी लिखी है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “होने दो जो होता है, दिसंबर की ठंडी सुबह में एक गरम आलिंगन जैसा है।”

'होने दो जो होता है' गाने को सवेरा और लोथिका ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। दो दिन पहले फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को जोया अख्तर की मचअवेटेड फिल्म 'द आर्चीज' भी रिलीज होगी। इसकी कहानी कॉमिक्स पर बेस्ड है जो कि 60 के दशक पर बेस्ड है। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के दोहिते अगत्स्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

सलमान-शाहरुख की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग आगे खिसकाई!

दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। जब से यह फिल्म बनने की सूचना सामने आई है तब से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि अब लगता है कि फैंस को दोनों सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स (YRF) ने फिल्म की शूटिंग में देरी कर दी है।

शूटिंग अब साल 2025 में शुरू होगी और यह साल 2026 में रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। जानकारी के अनुसार सलमान और कैटरीना कैफ की हालिया रिलीज 'टाइगर 3' के बाद प्रोडक्शन हाउस YRF अब अपनी अगली मेगा फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' के बारे में सोच रहा है।

'टाइगर 3' को प्रशंसकों से मिली-जुली समीक्षा मिलने के बाद निर्माताओं ने कथित तौर पर तय किया है कि सलमान-शाहरुख की मूवी की शूटिंग पोस्टपोन कर दी जाएगी। आदित्य चोपड़ा ने शूटिंग टाल दी है। पहले फिल्म मार्च 2024 में शुरू होनी थी, लेकिन आदित्य ने स्क्रिप्ट पर दोबारा काम करने के लिए समय लेने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे