न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदित्य के साथ स्पॉट हुईं अनन्या पैपराजी से छुपाने लगीं चेहरा, 400 करोड़ में बिका दिवंगत देव आनंद का बंगला!

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या और एक्टर आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Sep 2023 7:59:52

आदित्य के साथ स्पॉट हुईं अनन्या पैपराजी से छुपाने लगीं चेहरा, 400 करोड़ में बिका दिवंगत देव आनंद का बंगला!

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या और एक्टर आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं। ये दोनों पुर्तगाल और गोवा वेकेशन पर भी क्वालिटी टाइम बिताकर आए हैं। हालांकि अभी तक इनमें से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला है। इस बीच यह कपल फिर से मुंबई में स्पॉट हुआ। इस दौरान आदित्य और अनन्या दोनों ही ट्विनिंग करते नजर आए।

जैसे ही इन पर पैपराजी की नजरें पड़ी तो अनन्या अपना चेहरा छुपाकर भागने लगीं। पहले तो दोनों मुंबई में विक्रम मोटवानी के ऑफिस के बाहर और फिर डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान अनन्या व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में खुले हुए बालों के साथ नजर आईं। वहीं आदित्य व्हाइट कलर की शर्ट पहने दिखे। दोनों जब विक्रम के ऑफिस से बाहर निकले तो पैप्स ने उनकी साथ में तस्वीरें खींचने के लिए उन्हें घेर लिया। अनन्या अपना मुंह छिपाती दिखीं। आदित्य ने इस दौरान पैप्स को जमकर पोज दिए।

आदित्य काफी खुश दिखे। इस दौरान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि आदित्य और अनन्या के रिश्ता का खुलासा करण जौहर के शो में हो गया था। अनन्या की पिछली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ हिट रही। अनन्या अगली बार ‘खो गए हम कहां’ और ‘कॉल मी बे’ में दिखाई देंगी। दूसरी ओर, आदित्य के पास फिल्म निर्माता अनुराग बसु की ‘मेट्रो... इन दिनों’ पाइपलाइन में है।

ananya panday,aditya roy kapoor,paparazzi,dev anand,kalpna kartik,ananya aditya,chunkey panday

देव आनंद के बंगले की जगह बनेगा 22 मंजिला टॉवर

देव आनंद को दुनिया छोड़े लंबा समय हो गया है, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें सच्चे दिल से याद करते हैं। उनकी अदाकारी की बात ही कुछ ऐसी थी। इस बीच देव आनंद से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में जुहू के पॉश इलाके में स्थित देव आनंद का आइकॉनिक बंगला बेच दिया गया है। यह वह घर था, जहां देव आनंद ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जीवन के लगभग 40 साल बिताए थे।

बंगला एक रियल एस्टेट कंपनी को बेचा गया है। सौदा हो चुका है और केवल मामूली कागजी कार्यवाही बाकी है। बताया जा रहा है कि प्राइम लोकेशन पर होने से बंगला 350 से 400 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर बिका है। बंगले के ध्वस्त होने के बाद इसकी जगह एक नया 22 मंजिला टॉवर बनाया जाएगा। देव आनंद के परिवार के एक करीबी सूत्र ने इतनी बड़ी संपत्ति बेचे जाने के पीछे का कारण भी बताया है।

यह निर्णय देव आनंद की पत्नी और उनके बच्चों द्वारा जानबूझकर लिया गया, क्योंकि इसकी देखभाल करने और रखरखाव करने वाला कोई नहीं था। देव आनंद की कुछ अन्य संपत्तियां, जिनमें उनका एक स्टूडियो भी शामिल है, पहले ही बेची जा चुकी हैं और इन सभी बिक्री से प्राप्त धन को देव आनंद की पत्नी कल्पना कार्तिक और बच्चे सुनील व देविना दोनों के बीच समान रूप से वितरित किया गया है। सुनील अमेरिका में रहते हैं, जबकि देविना मां के साथ ऊटी में रहती हैं।

मुंबई में संपत्ति की देखभाल करने वाला कोई नहीं है और इसलिए उन्होंने बंगला बेचने का फैसला लिया है। बता दें कि देव आनंद ने साल 1954 में कल्पना कार्तिक के साथ शादी की थी। साल 2011 में देव आनंद का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। देव आनंद ने 'गाइड', 'जॉनी मेरा नाम', 'ज्वेल थीफ', 'गैम्बलर' और 'हीरा पन्ना' समेत कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार