न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवि किशन और अमिताभ ने इसलिए की एक-दूसरे की तारीफ, हर स्टार के साथ नजर आई यह हिजाब गर्ल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान की कई फोटो और वीडियो सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jul 2024 2:21:06

2 News : रवि किशन और अमिताभ ने इसलिए की एक-दूसरे की तारीफ, हर स्टार के साथ नजर आई यह हिजाब गर्ल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहां सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व भाजपा सांसद रवि किशन की मुलाकात हुई। रवि ने रविवार (14 जुलाई) रात बिग बी संग अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें अमिताभ और रवि दिल खोलकर बात करते हुए दिख रहे हैं।

तब दोनों एक-दूसरे की फिल्मों के लिए तारीफ करते नजर आए। इस वीडियो को शेयर कर रवि ने कैप्शन में लिखा, “मैं कल्कि में उनके किरदार की तारीफ कर रहा था। सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी मेरे किरदार मनोहर की प्रशंसा कर रहे थे। ये बड़े कलाकार और बड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है, तभी ना वो सदी के महानायक हैं। उनका प्यार आशीर्वाद के रूप में बना रहे।” उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘लापता लेडीज’ आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने बनाई है।

इसमें रवि ने एक पुलिसवाले का रोल प्ले किया है। यह किरदार पहले तो दर्शकों को बुरा लगता है, लेकिन क्लाईमैक्स में दर्शक उनके काम पर ताली बजाने को मजबूर हो जाते हैं। दूसरी ओर, पूरी दुनिया में कमाल कर रही माइथोलॉजी और साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ ने ‘अश्वत्थामा’ की दमदार भूमिका निभाई है। 81 साल के अमिताभ की एनर्जी देखने लायक है।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रानिया येहिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं Photos

अनंत और राधिका की शादी में मनोरंजन, खेल, राजनीति, बिजनेस जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसमें कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी शामिल हुए, जिसमें से एक हिजाब वाली लड़की काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उसकी तस्वीर वायरल हो रही है, जो बॉलीवुड के सितारों के साथ नजर आ रही हैं। इस लड़की ने अधिकतर बॉलीवुड हस्तियों के साथ तस्वीर क्लिक करवाकर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

ये हिजाब वाली लड़की इजिप्ट की पहली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रानिया येहिया हैं। रानिया सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रानिया मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह पीआर मार्केटिंग का काम करती हैं और इवेंट्स भी होस्ट करती हैं। वह मीडिया पर्सनलिटी और एक्ट्रेस भी हैं।

रानिया सबसे पहली बार साल 2017 में वेब सीरीज 'फादर ऑफ द ब्राइड' और इसके बाद साल 2020 में 'द मून एट वर्ल्ड्स एंड' में नजर आई थीं। साल 2012 से 2017 तक मेटलाइफ एलिको कंपनी में काम करने के दौरान पीआर और मार्केटिंग रणनीति में उन्होंने महारत हासिल कर ली थी। रानिया ने 2019 में मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क