न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : बज रहा था ‘कजरारे-कजरारे’ तो झूमने लगीं आराध्या-ऐश्वर्या, शाहरुख-गौरी ने इस गाने पर किया डांस

गुजरात के जामनगर में 3 दिन तक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 11:08:16

2 Videos : बज रहा था ‘कजरारे-कजरारे’ तो झूमने लगीं आराध्या-ऐश्वर्या, शाहरुख-गौरी ने इस गाने पर किया डांस

गुजरात के जामनगर में 3 दिन तक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन चले। इस दौरान वहां देश-दुनिया से विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां पहुंचीं। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने भी जमकर मस्ती की। अब फंक्शन से आराध्या का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आराध्या अपनी मां एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ ‘कजरारे-कजरारे तेरे कारे-कारे नैना’ गाने पर ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनकर हल्की-हल्की झूम रही हैं।

जैसे ही नगाड़ों की थाप तेज हो जाती है, वैसे ही आराध्या भी खुद को डांस और एन्जॉय करने से नहीं रोक पातीं। फिल्मीज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए आराध्या के इस वीडियो को शेयर किया है। आराध्या का शानदार लुक भी सबका ध्यान खींच रहा है। फंक्शन में जहां अभिषेक बच्चन सूट में नजर आए, तो वहीं आराध्या और ऐश्वर्या ट्विनिंग करती हुई दिखाई दीं।

आराध्या ने व्हाइट और पिंक रंग का हैवी अनारकली सूट पहना था, जिसके साथ बड़ी ही खूबसूरती से दुपट्टा कैरी किया हुआ था। उनके अटायर के अलावा आराध्या की हेयरस्टाइल पर भी सबकी नजर जा रही है। आराध्या ने अपने बालों को ओपन ही रखा। बता दें कि कजरारे-कजरारे गाना साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और अभिषेक पर फिल्माया गया था। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में हुई थी।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में परिवार के साथ पहुंचे थे शाहरुख खान

सोशल मीडिया पर सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का बेहद रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन से है। इसमें शाहरुख और गौरी ‘वीर जारा’ फिल्म के गाने ‘मैं यहां हूं यहां…’ पर डांस कर एक-दूसरे के लिए प्यार का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बाहों में बाहें डाले कपल एक-दूसरे में खोया दिख रहा है। दोनों अपने डांस में इतने खोए हुए हैं जैसे ये भूल ही गए हैं कि इनके आस-पास कोई और भी है।

शाहरुख का रोमांटिक अंदाज फैंस को हमेशा पसंद आता है। फिर चाहे वो रील लाइफ हो या रियल। खास बात ये है कि गाने को स्टेज पर सिंगर उदित नारायण गा रहे थे, जिन्होंने फिल्म में भी इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है। यूजर्स को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

बता दें कि पहले दिन से ही शाहरुख व गौरी ने फंक्शन में खूब लाइमलाइट चुराई है। हर कोई कपल के लुक की भी तारीफ कर रहा है। शाहरुख ने क्रीम रंग की शेरवानी तो वहीं ग्लैमरस गौरी ने ब्लू रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। शाहरुख सेरेमनी में अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू