न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फंक्शन में इब्राहिम ने रेमा से मांगी जैकेट लेकिन..., सिक्योरिटी गार्ड से उलझीं यह एक्ट्रेस, Video वायरल

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही अपने माता-पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jul 2024 2:24:18

2 News : फंक्शन में इब्राहिम ने रेमा से मांगी जैकेट लेकिन..., सिक्योरिटी गार्ड से उलझीं यह एक्ट्रेस, Video वायरल

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही अपने माता-पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इब्राहिम प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। इब्राहिम का लंबे समय से एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ नाम जुड़ रहा है। दोनों को कई दफा साथ देखा गया है। इब्राहिम हाल ही में अपनी बहन एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बने थे। वहां से अब इब्राहिम का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में इंटरनेशनल सिंगर नाइजीरियाई रैपर रेमा स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं और नीचे खड़े इब्राहिम उनकी जैकेट खींचते नजर आ रहे हैं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें ‘बेबी कॉम डाउन’ सॉन्ग फेम रेमा फंक्शन में परफॉर्म कर रहे हैं और कई बॉलीवुड सितारे म्यूजिक को एन्जॉय करते हुए नाच रहे हैं। रेमा के साथ स्टेज पर हार्दिक पांड्या भी दिख रहे हैं।

इब्राहिम स्टेज के सामने पहली ही लाइन में खड़े हैं और रेमा को अपनी जैकेट थमाने के लिए कह रहे हैं। इब्राहिम जैकेट थमाने के लिए कहते ही रह गए और रेमा ने यह उनके बजाय स्टेज पर खड़े दूसरे शख्स को पकड़ा दी। इसके बाद इब्राहिम ने अजीबोगरीब एक्सप्रेशन दिए। फैंस सोशल मीडिया पर इब्राहिम के लिए खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘महंगा होगा न इसलिए दे नहीं पाया गरीब सिंगर। वहीं दूसरे ने लिखा, “इसको क्यों बुलाया।” एक फैन ने लिखा, “बाप इसका नवाब और इसकी हरकत देखो।”

अंबानी के फंक्शन में संजय कपूर की बेटी शनाया के बैग की जांच कर रहा था गार्ड

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से स्टार किड शनाया कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी को भी इस शादी में इनविटेशन मिला था। जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय वेडिंग फंक्शन में शनाया ने भी शिरकत की थी। शनाया को व्हाइट कुर्ते में स्पॉट किया गया। फूल के साथ उनका हेयर स्टाइल बहुत यूनिक दिख रहा था। शनाया वीडियो में किसी से बहस करने वाले अंदाज में दिख रही हैं।

हालांकि जिस शख्स से शनाया बात कर रही हैं, वो इसमें नजर नहीं आ रहा है। आस-पास गुजरने वाले लोग शनाया को हैरतभरी नजरों से देख रहे हैं। क्लिप शेयर करने वाले ने दावा किया कि शनाया शादी में एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ बैग की जांच करने के लिए बहस कर रही थीं। नेटीजंस ने जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, “अरे भाई शनाया ने बैग में 2-4 गुलाब जामुन रख भी लिए तो अंबानी का क्या जाएगा।” दूसरे ने कहा, “शाही शादी से चम्मच प्लेट चुराती हुई पकड़ी गई क्या।”

तीसरे ने लिखा “सिस्टर तेरा तो अभी कोई करिअर भी नहीं है। फिर भी ये गार्ड आप पर इतना फोक्सड है। थैंक्यू बोलो उसको।” शनाया फिल्ममेकर करण जौहर की ‘बेधड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। शनाया जल्द ही साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'वृषभा' से अपने करिअर की शुरुआत करने जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क