न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत ने अक्षय के घर जाकर दिया शादी का न्यौता, भक्ति के रंग में रंगे मशहूर सिंगर पहुंचे केदारनाथ धाम

बिजनेस टॉयकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की होने वाली शादी लंबे समय से सुर्खियों में है। इसकी 2 प्री वेडिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 2:16:52

2 News : अनंत ने अक्षय के घर जाकर दिया शादी का न्यौता, भक्ति के रंग में रंगे मशहूर सिंगर पहुंचे केदारनाथ धाम

बिजनेस टॉयकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की होने वाली शादी लंबे समय से सुर्खियों में है। इसकी 2 प्री वेडिंग इवेंट हो चुकी है, जिनमें दुनियाभर की हस्तियों के साथ बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। पहली बार 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन हुए थे। इसके बाद हाल ही में यूरोप के दो देश इटली और फ्रांस में फंक्शन का रंग जमा। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होगी।

इसके लिए अंबानी फैमिली ने अपने फ्रेंड्स और फैमिली को इनवाइट करना शुरू कर दिया है। अनंत कई बॉलीवुड सितारों को खुद जाकर शादी का कार्ड दे रहे हैं। वे कुछ दिन पहले न्यौता देने अजय देवगन और काजोल के घर पहुंचे थे। अब वे अक्षय कुमार को पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनंत बुधवार (26 जून) को अक्षय के घर के बाहर चमचमाती सफेद रॉल्स रॉयस में बैठे दिखाई दिए।

इस दौरान अनंत के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। अनंत की अक्षय के जुहू वाले घर के बाहर निकलने की कई तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। अनंत गाड़ी में बैठे हैं और उनकी सिक्योरिटी रास्ता बना रही है। पैपराजी के कैमरे के लिए अनंत ने स्माइल दी। शादी का कार्ड भी जमकर वायरल हो रहा है, जो सोने और चांदी से बना है। इसमें कई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति और फ्रेम हैं। ये देखने में एक छोटे मंदिर जैसा है। इसका बॉक्स खुलता है तो मंत्र बजने लगता है। शादी के फंक्शन 12 से 14 जुलाई तक चलेंगे।

सोनू निगम ने केदारनाथ धाम में भोलेनाथ के दर्शन कर मांगी मनोकामनाएं

मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम बुधवार (26 जून) को उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम के दरबार पहुंचे। वे सुबह सवा सात बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम आए। इस दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में रमे हुए दिखे। सोनू ने गले में भगवा चोला धारण करने के साथ सफेद कुर्ता पहना था। उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी। ANI की ओर से जारी तस्वीरों में सोनू केदारनाथ धाम के मंदिर के बाहर खड़े दिख रहे हैं। उनके साथ पुजारी मौजूद हैं।

सोनू के माथे पर चंदन का तिलक है। इस दौरान उनके साथ उनका परिवार भी था। केदारनाथ श्राइन पर हेलीपैड उतरते ही वे मंदिर की ओर पैदल आए। भीड़ उन्हें देख बेकाबू हो गई। फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश में जुट गए। भोले की शरण में पहुंचते ही सोनू ने शिवजी की आराधना की और जलाभिषेक किया।

मंदिर समिति प्रभारियों ने सोनू का स्वागत कर उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। सोनू ने महंत के सामने भजन गाकर सुनाए। बता दें सोनू अब तक बॉलीवुड के कई बेहतरीन गानों को अपने सुरों से सजा चुके हैं। उनकी आवाज में एक अलग ही कशिश है। हाल ही उनका आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म ‘महाराज’ में गाया गाना 'अच्युतमकेशवम...' काफी लोकप्रिय हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका