न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत-राधिका की शादी में माधुरी ने इस गाने पर बांधा समां, सलमान-शाहरुख की जोड़ी ने भी मचाया धमाल, वीडियो वायरल

नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न 29 जून को अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 11:09:39

अनंत-राधिका की शादी में माधुरी ने इस गाने पर बांधा समां, सलमान-शाहरुख की जोड़ी ने भी मचाया धमाल, वीडियो वायरल

नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न 29 जून को अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में एक निजी पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ। इसके बाद मामेरू समारोह, संगीत, हल्दी और मेहंदी सहित शादी से पहले की रस्में हुईं। वहीं शुक्रवार (12 जुलाई) को अनंत और राधिका विधि-विधान के साथ पति-पत्नी बन गए। इस मौके पर देश-विदेश की तमाम दिग्गज हस्तियों के साथ बॉलीवुड के सितारों ने चमक बिखेरी।

माधुरी दीक्षित ने साल 1993 में उनकी फिल्म ‘खलनायक’ के मशहूर गाने 'चोली के पीछे' पर डांस करके खूबसूरती का तड़का लगाया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें माधुरी को अलग-अलग तरह के प्यारे एक्सप्रेशन देते हुए देखा जा सकता है। माधुरी के साथ राशि खन्ना, अनन्या पांडे और ओरी जैसी बाकी हस्तियां भी इस गाने पर थिरकते नजर आए। माधुरी के पति डॉ. श्रीराम नेने भी ताल से ताल मिलाई।

माधुरी का डांस देख सभी उनके लिए तालियां बजाने लगे और नेने उन्हें एकटक देखते रह गए। माधुरी ने अपने सिग्नेचर स्टाइल और आकर्षक हाव-भाव से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इससे पहले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में माधुरी ने अपने परिवार के साथ पेस्टल लहंगा पहनकर स्टाइलिश एंट्री की। उनके पति ने पारंपरिक परिधान पहने थे।

सलमान और शाहरुख खान ‘करण अर्जुन’ फिल्म के गाने पर थिरके

अनंत-राधिका की शादी में वो सब देखने को मिला जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी। शाहरुख खान और सलमान खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’ के गाने ‘भंगड़ा पा ले’ पर डांस किया। दोनों सुपरस्टार के चारों ओर बॉलीवुड के कई एक्टर थे। कैटरीना कैफ उनका डांस देख बेहद खुश नजर आईं। इस वीडियो में नीता अंबानी भी दोनों खान के साथ झूमती दिखीं। साथ ही विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह समेत और कई स्टार नजर आए।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखेंगे कि कैसे सलमान और शाहरुख ने शानदार तरीके रंग जमाया हुआ है। शाहरुख ने लाइट ग्रीन रंग का कॉस्ट्यूम पहना था, जबकि सलमान ब्लैक रंग की ड्रेस में कहर बरपा रहे थे। बॉलीवुड के दोनों बड़े स्टार्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और वे एक-दूसरे की बहुत सम्मान भी करते हैं। शाहरुख और सलमान का डांस उनकी पुरानी दोस्ती और अंबानी परिवार के साथ उनके खास रिश्ते का सबूत है। बता दें कि दोनों सुपरस्टार अक्सर अंबानी परिवार के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में एक साथ देखे जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क