न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी में पहुंचीं कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर लग रहीं अटकलें, आलिया ने पहनी 160 साल पुरानी साड़ी

पिछले कुछ महीनों से एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस को लग रहा है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 12:43:19

2 News : शादी में पहुंचीं कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर लग रहीं अटकलें, आलिया ने पहनी 160 साल पुरानी साड़ी

पिछले कुछ महीनों से एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस को लग रहा है कि उनकी चहेती एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शुक्रवार (12 जुलाई) को हुई शादी में कैटरीना लंबे समय बाद पति विक्की कौशल के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं। उनके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनके आधार पर फैंस फिर से कैटरीना के जल्द मां बनने का अनुमान लगाने लगे हैं।

इवेंट में प्रवेश करने से पहले तस्वीरों के लिए पोज देते समय विक्की और कैटरीना मुस्कुरा रहे थे। दोनों हाथों में हाथ डाले चल रहे थे। कैटरीना बला की सुंदर लग रही थीं। कैटरीना ने सोने की सजावट वाली लाल साड़ी में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इयररिंग्स और नेकलेस ने उनके सिंपल लुक को पूरा किया। विक्की ने स्टोल के साथ क्रीम और सुनहरे रंग की शेरवानी चुनी। न्यूट्रल-टोन्ड फॉर्मल जूतों के साथ वे आकर्षक लग रहे थे। कैटरीना के ड्रेसिंग सेंस और उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ करते हुए फैंस उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है, “ऐसा लगा रहा है जैसे कि वह प्रेग्नेंट हैं”, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि “वह प्रेग्नेंट हैं।” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “हां, मुझे ऐसा लगता है कि वह प्रेग्नेंट हैं।” चौथे यूजर ने लिखा, “यह वास्तविक सुंदरता है... अब तक की सबसे बेस्ट ड्रेसिंग।” उधर पांचवें यूजर ने लिखा, “एक यही लड़की है, जिसको हमेशा समझ होती है कि कहां क्या पहनना है।”

हाल ही में विक्की जब तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का प्रमोशन कर रहे थे, तब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास साझा करने के लिए कोई 'गुड न्यूज' है तो उन्होंने जवाब दिया कि जब आएगी, सबसे पहले मैं मीडिया को बताऊंगा लेकिन अभी के लिए, आप बुरी खबर का आनंद लीजिए लेकिन जब भी अच्छी खबर आएगी, हम इसे साझा करने से नहीं कतराएंगे। उल्लेखनीय है कि कैटरीना और विक्की पिछले दिनों लंदन में छुट्टियों का मजा ले रहे थे और तब भी उनके पैरेंट्स बनने को लेकर काफी अटकलें लगाई गई थीं।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जबरदस्त लुक वाली फोटो

बॉलीवुड के कई सितारों ने अनंत-राधिका के शादी फंक्शन में अपने अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 160 साल पुरानी साड़ी में अपने जलवे बिखेरे। शानदार ज्वैलरी के साथ आलिया की इस साड़ी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आलिया की ये फोटो खूब वायरल हो रही हैं। आलिया ने पति रणबीर कपूर के साथ एंट्री की। आलिया ने खास मौके के लिए बेहद खास साड़ी का सलेक्शन किया।

आलिया ने इस जबरदस्त लुक की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर बताया कि उनकी साड़ी 100 साल से ज्यादा पुरानी है और वे इस पल्लू के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट कर रही हैं। फ्यूशिया पिंक कलर की साड़ी के साथ आलिया ने सुंदर गोल्डन सीक्विन्ड और हाथ की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। ब्लाउज पर स्वीटहार्ट नेकलाइन ने इस शाही विंटेज लुक में मॉडर्न टच जोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने शुद्ध रेशम और जरी बॉर्डर से जड़ी हुई साड़ी पहनी। यह साड़ी 160 साल पुरानी है और गुजरात में खासतौर से तैयार की गई थी। इसमें 99% शुद्ध चांदी और लगभग 6 ग्राम सोने से बनी जरी की बॉर्डर थी। यह साड़ी मनीष मल्होत्रा के प्रतिष्ठित आर्काइवल वीव कलेक्शन का हिस्सा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क