न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ-जया से मिले शाहरुख की इस अदा पर फिदा हुए फैंस, शादी में बच्चन फैमिली ने किया ऐश्वर्या-आराध्या से किनारा!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार (12 जुलाई) को धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 11:56:26

अमिताभ-जया से मिले शाहरुख की इस अदा पर फिदा हुए फैंस, शादी में बच्चन फैमिली ने किया ऐश्वर्या-आराध्या से किनारा!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार (12 जुलाई) को धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हुए। शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें सेलेब्स के लुक और डांस को देख लोग मोहित हो रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल सोशल मीडिया फैन पेज पर शादी से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं।

इनमें से एक वीडियो सुपरस्टार शाहरुख खान का वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद शाहरुख की विनम्रता और संस्कारों की तारीफ हो रही है। फैंस शाहरुख पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में ऑलिव ग्रीन कलर की शेरवानी पहने शाहरुख आते हैं और सबसे पहले साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात करते हैं। शाहरुख उनके पास में बैठी पत्नी को भी प्रणाम करते हैं। इसके बाद वे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करते हैं।

तभी दूसरी तरफ से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आ रहे थे। शाहरुख ने अमिताभ को देखते ही उनको प्रणाम किया और झुककर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाहरुख ने अमिताभ की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन के भी पैर छुए। इस दौरान वह जया से कुछ कहते हैं, जिसे सुनकर वह हंसने लगती हैं। जया ने शाहरुख को आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि शाहरुख ने अमिताभ और जया दोनों के साथ ही कुछ फिल्मों में काम किया है, जो सुपरहिट रहीं।

अनंत और राधिका की शादी में साथ-साथ नहीं दिखे अभिषेक और ऐश्वर्या

अनंत-राधिका की शादी में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा, लेकिन उनके साथ बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन नजर नहीं आए। ऐसे में अभिषेक बच्चन संग ऐश्वर्या के अलगाव की खबरें फिर से तेज हो गई हैं। शादी में अमिताभ और जया बच्चन बेटे अभिषेक, बेटी श्वेता, दामाद, नातिन नव्या और नाति अगस्त्य के साथ पहुंचे। सभी ने अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस से फैंस को खूब इंप्रेस किया।

हालांकि तब हर किसी की नजरें ऐश्वर्या और आराध्या को ढूंढती नजर आईं। ऐश्वर्या बाद में आराध्या के साथ पहुंचीं। सुर्ख लाल और गोल्डन रंग की ड्रेस में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस ड्रेस के साथ हैवी नेकलेस और मांग टीका कैरी किया था। आराध्या भी मां से कम नहीं दिखीं। ऐश्वर्या ने जैसे ही एंट्री की उन्हें सामने रेखा नजर आईं।

रेखा ने ऐश्वर्या को देखते ही गले लगाया और गालों पर किस किया। बहरहाल लोग अटकलें लगा रहे हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या के संबंध अभी तक नहीं सुधरे हैं। कई दिनों से उनके रिश्ते में दरार का अंदेशा पैदा हो रहा है। हाल ही अभिषेक, जया और श्वेता वाराणसी गए थे और तब भी उनके साथ ऐश्वर्या व आराध्या नहीं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय