न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनम को 39वें जन्मदिन पर पति से मिला यह गिफ्ट, ‘कल्कि 2898 एडी’ से सामने आया दीपिका का नया लुक

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर आज रविवार (9 जून) को 39 साल की हो गई हैं। शादी के बाद सोनम अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Jun 2024 2:13:06

2 News : सोनम को 39वें जन्मदिन पर पति से मिला यह गिफ्ट, ‘कल्कि 2898 एडी’ से सामने आया दीपिका का नया लुक

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर आज रविवार (9 जून) को 39 साल की हो गई हैं। शादी के बाद सोनम अपने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रहती हैं। सोनम ने वहीं अपना जन्मदिन मनाया। सोनम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं। सोनम ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं।

वहां लाइव म्यूजिक की व्यवस्था थी। एक वीडियो में दो सिंगर्स गाने गाते दिख रहे हैं। एक फोटो में सोनम डिनर टेबल पर केक पर लगे कैंडल को बुझाती हुई नजर आईं। सोनम को आनंद ने एक खास तोहफा दिया है, जिसे पाकर वह खुशी से फूली नहीं समाईं। आनंद ने सोनम को प्रसिद्ध साहित्यकार रबींद्रनाथ टैगोर की लिखी किताब गीतांजलि गिफ्ट की।

सोनम ने किताब की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे अमेजिंग पति से मिला बर्थडे गिफ्ट। टैगोर की लिखी फर्स्ट एडिशन गीतांजलि इंग्लिश में ट्रांसलेटेड है। धन्यवाद आनंद। मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूं जो आप डिजर्व करते हैं।” सोनम के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, डार्लिंग। मैं तुमसे प्यार करती हूं, तुम्हें ढेर सारी खुशियां मिलें।”

बता दें कि सोनम और आनंद की शादी साल 2018 में हुई थी। उनके एक बेटा ‘वायु’ है। वह मां बनने के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हैं। सोनम आखिरी बार JioCinema पर रिलीज फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखी थीं। वह जल्द ही अनुजा चौहान की नोवल 'बैटल फॉर बिटोरा' पर आधारित फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। सोनम ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' (2007) से अपना डेब्यू किया था। इससे पहले वह 2005 की फिल्म 'ब्लैक' में संजय को असिस्ट कर चुकी थीं।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर

साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास की मचअवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। अब इस फिल्म से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नया लुक सामने आया है। आज रविवार (9 जून) को फिल्म से अपना लुक शेयर करने से एक दिन पहले दीपिका ने को-स्टार अमिताभ बच्चन और प्रभास का भी नया लुक एक दिन पहले शेयर किया था। दीपिका का लुक काफी शानदार है।

दीपिका सिर्फ कंधे तक आते हुए छोटे बालों में नजर आ रही हैं। दीपिका किसी खुली जगह पर बारिश में खड़ी हैं और उनकी नजरें एकटक किसी को निहार रही हैं। दीपिका का यह लुक काफी हैरानगी भरा है। चेहरे पर शिकन, बिखरे बाल और बैकग्राउंड में कोई मंदिर जैसा स्थान हैं जहां बहुत से लोग अपने हाथ में तलवार, भाला लेकर खड़े हैं। फिल्म में दीपिका के किरदार को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए पत्नी दीपिका को शानदार बताया है। साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर 10 जून को दर्शकों के सामने आएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस साल की शुरुआत में ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं। दीपिका ‘कल्कि’ के बाद ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क