न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ओपनहाइमर’ के स्टार जैसा दिखने पर यह एक्ट्रेस हुईं ट्रोल, अखिल मिश्रा की पत्नी ने शेयर किया यह इमोशनल नोट

इंग्लिश एक्ट्रेस व मॉडल एमी जैक्सन भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। तमिल व तेलुगु फिल्मों के अलावा 31 वर्षीय एमी बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 7:10:40

‘ओपनहाइमर’ के स्टार जैसा दिखने पर यह एक्ट्रेस हुईं ट्रोल, अखिल मिश्रा की पत्नी ने शेयर किया यह इमोशनल नोट

इंग्लिश एक्ट्रेस व मॉडल एमी जैक्सन भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। तमिल व तेलुगु फिल्मों के अलावा 31 वर्षीय एमी बॉलीवुड में ‘एक दीवाना था’, ‘सिंग इज ब्लिंग’, ‘फ्रीकी अली’, ‘तुतक तुतक तुतिया’ और ‘रोबोट 2’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एमी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल एमी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ आउटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

वे खुद के नए लुक को लेकर ट्रोल हो गईं। तस्वीरों में एमी हाई चीक बोन्स, लाइट आईज और खुले मुंह के साथ एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। इन्हें देख फैंस को पिछले दिनों सुपरहिट हॉलीवुड मूवी ‘ओपनहाइमर’ में शानदार एक्टिंग कर वाहवाही लूटने वाले एक्टर सिलियन मर्फी का ध्यान आ गया। एमी का यह लुक ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ फिल्म में सिलियन द्वारा निभाए गए ‘थॉमस शेलबाई’ वाले किरदार से काफी मिलता-जुलता है।

यूजर्स ने इस पर एमी की खूब खिंचाई करते हुए चुटकी लीं। आपको बता दें कि एमी जैक्सन और एड वेस्टविक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। हाल ही में इन दोनों ने उदयपुर में एक शानदार हॉलीडे एंजॉय किया था। एमी ने सोशल मीडिया पर रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

सुजैन बर्नेट के पति अखिल मिश्रा की घर में फिसलने से हो गई थी मौत

फिल्म '3 इडियट्स' में लाइब्रेरियन का रोल कर मशहूर हुए एक्टर अखिल मिश्रा का दो दिन पहले 20 सितंबर को निधन हो गया। वे घर पर थे और पैर फिसलने की वजह से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। अखिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। अखिल की पत्नी एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट उस समय शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद गई हुई थीं। अब सुजैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपना दुख व्यक्त किया है।

सुजैन ने लिखा, “एक्टर भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका प्यार उनके साथ आगे भी रहेगा।” सुजैन ने उन सभी का धन्यवाद किया जो दुख की घड़ी में साथ हैं। सुजैन ने अखिल के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों आमने-सामने खड़े हैं और हाथ पकड़े हुए हैं। अखिल ने खादी कुर्ता, जबकि सुजैन ने ग्रीन कुर्ता पहना है। सुजैन लिखती हैं, “ये हम थे, हमेशा एक-दूसरे से जुड़े रहते थे, बातें करते थे, कई बार बस एक नजर से... तुम मेरे और मैं तुम्हारी थी।

मैं चाहती हूं कि तुम्हारा प्यार आत्मा को आगे ले जाए जहां वह जा रही है... एक लहर की तरह। मैं यहां सभी मैसेज के लिए सभी को धन्यवाद दे रही हूं। मुझे उम्मीद है कि आप समझ सकते हैं कि मैं सभी को जवाब नहीं दे सकती लेकिन मैं सभी कमेंट्स पढ़ रही हूं। प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। आमतौर पर मैं पोस्ट को अखिल मिश्रा को उनकी राय पूछने के लिए दिखाती...कुछ जोड़ने या सफाई देने के लिए नहीं...अब मैं यह नहीं कर सकती।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार