न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने की बॉयफ्रेंड से शादी, शेयर की Photos, सोनाक्षी-जहीर न्यूयॉर्क में बिता रहे क्वालिटी टाइम

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं ब्रिटिश एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने इटली में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ शादी कर ली है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 7:16:33

2 News : इस एक्ट्रेस ने की बॉयफ्रेंड से शादी, शेयर की Photos, सोनाक्षी-जहीर न्यूयॉर्क में बिता रहे क्वालिटी टाइम

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं ब्रिटिश एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने इटली में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ शादी कर ली है। इस खुशी के मौके को उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। शादी की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एमी ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पति और परिवार के करीबी सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। शादी की इन तस्वीरों में एमी और एड का प्यार झलक रहा है। एमी सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

उन्होंने एक व्हाइट हेयरबैंड भी लगा रखा था, जो चार चांद लगा रहा था। तस्वीरों में कपल का रोमांस साफ दिख रहा है। एक तस्वीर में एमी पति को लिपलॉक किस कर रही हैं। शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई और ये समारोह उनके परिवार और दोस्तों के साथ आयोजित किया गया। एमी परिवार के साथ हंसती-खेलती दिख रही हैं। एक फोटो में एमी पिता के साथ पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है।

फैंस भी इन पर जमकर रिएक्शन देकर खुशी जता रहे हैं। दोनों ने इसी साल जनवरी में एक-दूसरे के साथ सगाई की थी। बता दें 32 वर्षीय एमी ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के साथ हिंदी भाषा की फिल्में भी की हैं। एमी की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘क्रैक’ थी, जिसमें विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल थे। एमी ने अक्षय कुमार के साथ ‘सिंह इज ब्लिंग’ फिल्म में भी काम किया है। वह ‘एक था दीवाना’, ‘फ्रीकी अली’ और ‘तूतक तूतक तूतिया’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं।

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शेयर कीं तस्वीरें

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। तब से ही यह जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। फिलहाल वे न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोनाक्षी ने आज शुक्रवार (23 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर जहीर के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में जहीर ने सोनाक्षी को अपनी बाहों में उठा लिया है, जबकि वह खूबसूरत पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं।

तीसरी तस्वीर में जहीर अपने धूप के चश्मे से सोनाक्षी को निहार रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस अपनी आंखें बंद करके उस पल का आनंद ले रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “घर वह है जहां दिल है और दुनिया में कहीं भी, मेरा दिल मेरे घर के साथ है।”

सोनाक्षी के साथ ‘हीरामंडी’ वेबसीरीज में काम करने वालीं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप दोनों बहुत खूबसूरत हैं।” इससे पहले जहीर ने कुछ फोटो पोस्ट की थीं, जिसमें सोनाक्षी और भालू के साथ उनकी एक तस्वीर भी शामिल थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक लड़का…उसका BAE…और एक भालू।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री