न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक-श्वेता में बराबर बंटेगी Big B की प्रॉपर्टी, इंटरव्यू हो रहा वायरल, इस एक्ट्रेस ने शेयर की खुशखबरी

पिछले कुछ समय से बच्चन फैमिली लगातार चर्चाओं में है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय बच्चन के रिश्ते को लेकर मीडिया में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 12:53:25

2 News : अभिषेक-श्वेता में बराबर बंटेगी Big B की प्रॉपर्टी, इंटरव्यू हो रहा वायरल, इस एक्ट्रेस ने शेयर की खुशखबरी

पिछले कुछ समय से बच्चन फैमिली लगातार चर्चाओं में है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय बच्चन के रिश्ते को लेकर मीडिया में तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। कई बातों को देखते हुए उनके तलाक तक की अटकलें लगाई जा चुकी हैं। कहा जाता है कि ऐश्वर्या की अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा से नहीं बन रही है। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई दफा ऐसी क्रिप्टिक पोस्ट डालते हैं, जिनमें इशारों-इशारों में कुछ ऐसी ही बात कही जाती है जो उनके परिवार में चल रही खटपट के संकेत देती है।

इस बीच अमिताभ का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर बात की है। अमिताभ (81) ने साल 2011 में रेडिफ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मौत के बाद उनकी संपत्ति किस तरह से बांटी जाएगी। अमिताभ ने कहा था कि मैंने एक बात तय कर ली थी कि मैं अपने दोनों बच्चों के बीच कोई भेदभाव नहीं करूंगा। जब मैं मर जाऊंगा, तो मेरे पास जो कुछ भी होगा, वह मेरी बेटी और मेरे बेटे के बीच बराबर-बराबर बंट जाएगा, कोई भेदभाव नहीं होगा। जया और मैंने बहुत पहले ही यह तय कर लिया था।

हर कोई कहता है कि लड़की 'पराया धन' होती है, यानी वो अपने पति के घर चली जाती है, लेकिन मेरी नजर में वो हमारी बेटी है और उसे अभिषेक के समान ही अधिकार है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अमिताभ ने अपना बंगला ‘प्रतीक्षा’ श्वेता के नाम कर दिया था। इसकी कीमत 50 करोड़ रुपए के आस-पास है। इसी इंटरव्यू में अमिताभ ने अभिषेक के साथ रिश्ते के बारे में भी बात करते हुए कहा था कि वे अभिषेक को एक दोस्त की तरह मानते हैं।

amitabh bachchan superstar amitabh bachchan,jaya bachchan,shweta bachchan nanda,abhishek bachchan,niti taylor,actress niti taylor

नीति टेलर की बहन ने दिया बेटे को जन्म, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

'कैसी ये यारियां', 'गुलाम' और 'इश्कबाज' जैसे शो में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नीति टेलर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। नीति ने अब पोस्ट के जरिए खुशखबरी शेयर की है। नीति ने बताया है कि उनके घर पर एक नन्हा मेहमान आया है। नेटिजंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। 29 साल की नीति ने बुधवार (4 सितंबर) को यह गुडन्यूज बताई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन अदिति प्रभु ने बेटे को जन्म दिया है।

एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं फिर से मासी बन गई हूं। नीति ने न्यू बॉर्न बेबी के पैर की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि 'लड़का हुआ।' तस्वीर में बच्चे के पैर पर डीटेल्स हैं। अदिति ने बेटे को 2 सितंबर को सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर जन्म दिया। बच्चे का वजन 3.32 किलोग्राम और लंबाई 51 सेंटीमीटर है। इसके बाद नीति ने अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, “यह एक लड़का है। मैं फिर से मासी बन गई हूं।

यह बताते हुए बहुत रोमांचित हूं कि अदिति (मेरी बहन) और बच्चा दोनों बहुत अच्छे हैं। स्वस्थ और खुश। हम इस खूबसूरत नई शुरुआत के लिए बहुत खुश हैं और अपना सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। अदिति, निखिल और जायरा को परिवार के नए सदस्य का स्वागत करने के लिए शुभकामनाएं।” बता दें कि नीति की भी शादी हो चुकी है और उन्हें पहले बच्चे का इंतजार है। उन्होंने साल 2020 में परीक्षित बावा के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री