न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने मां की बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा यह भावुक नोट, मुनव्वर ने मनाया पत्नी महजबीन का जन्मदिन

सदी के महानायक के रूप में मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन (81) फिल्म इंडस्ट्री में 5 दशक से ज्यादा बिता चुके हैं। फैंस आज भी उन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 12:53:04

2 News : अमिताभ ने मां की बर्थ एनिवर्सरी पर लिखा यह भावुक नोट, मुनव्वर ने मनाया पत्नी महजबीन का जन्मदिन

सदी के महानायक के रूप में मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन (81) फिल्म इंडस्ट्री में 5 दशक से ज्यादा बिता चुके हैं। फैंस आज भी उन पर फिदा हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। अमिताभ भी अपने चाहने वालों का पूरा ध्यान रखते हैं। ऐसे में वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे कभी फोटो तो कभी वीडियो अपलोड करते हैं। साथ ही अपनी भावनाएं भी खुलकर शेयर करते हैं। आज सोमवार (12 अगस्त) को उनकी मां तेजी बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग के माध्यम से मां को याद किया है। अमिताभ ने एक भावुक नोट साझा किया। अमिताभ ने रविवार को लिखा, “कल पूरे समय की सबसे खूबसूरत मां की याद में एक दिन…12 अगस्त..उनकी ताकत, उनकी गर्मजोशी, शिष्टाचार और सौंदर्यशास्त्र की उनकी समझ…लेकिन सबसे महत्वपूर्ण उनका विश्वास और सभी चीजों के प्रति प्यार, जो उज्ज्वल और सुंदर हैं। हम सब...अब कहने की जरूरत नहीं है...''

बता दें तेजी बच्चन का जन्म 12 अगस्त 1914 को हुआ था और 21 दिसंबर 2007 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह जानी-मानी सोशल एक्टिविस्ट थीं और आजादी से पहले लाहौर में मनोविज्ञान भी पढ़ाती थीं। उन्होंने प्रख्यात कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन से साल 1941 में शादी की। उनके दो बेटे अमिताभ और अजिताभ हैं। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो 27 जून को रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। वे जल्द ही क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का अगला सीजन लेकर आ रहे हैं।

कुछ समय पहले हुई थी मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला की शादी

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने इस साल 'बिग बॉस 17' का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही वे लगातार लाइमलाइट में हैं। मुनव्वर प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले मुनव्वर ने महजबीन कोटवाला संग शादी की थी। निकाह की भनक किसी को नहीं लगी। अब मुनव्वर और महजबीन की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई हैं।

मुनव्वर ने महजबीन का बर्थडे बहुत ही स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया। मुनव्वर ने अपनी बेगम के लिए केक मंगवाया था, जिस पर उन्होंने 'जान' लिखवाया। साथ में फूलों का गुलदस्ता भी था। सेलिब्रेशन में महजबीन की बेटी समायरा और उनका बेटा भी मौजूद था। सभी ने एक साथ पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटो को साझा करते हुए महजबीन ने कैप्शन में लिखा, “इस आशीर्वाद को अरबों बार गिन रही हूं। अल्लाह का शुक्र है। मेरी दुनिया।”

बताया जाता है कि कपल की मुलाकात एक्ट्रेस हिना खान ने करवाई थी, जो इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर हैं। मुनव्वर हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में गए थे। वहां उन्होंने यूट्यूबर अरमान मलिक को उनकी दो शादियों को लेकर जमकर रोस्ट किया था। मुनव्वर ने नेजी को खाने को लेकर रोस्ट किया था, जिसकी वजह से वो काफी नाराज हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क