न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ 81 साल की उम्र में भी इसलिए कर रहे हैं काम, अजय को नहीं बोला हैलो तो विजय की हुई छुट्टी!

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने करिअर की शुरुआत साल 1969 में आई ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Aug 2024 1:33:07

2 News : अमिताभ 81 साल की उम्र में भी इसलिए कर रहे हैं काम, अजय को नहीं बोला हैलो तो विजय की हुई छुट्टी!

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने करिअर की शुरुआत साल 1969 में आई ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। अमिताभ को इंडस्ट्री में करीब 55 साल हो चुके हैं। अमिताभ आज 81 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लोग अमिताभ की एक्टिंग के दीवाने हो गए। अमिताभ फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं, जो हाल ही शुरू हुआ था।

हर कोई जानना चाहता है कि अमिताभ इस उम्र में भी काम क्यों कर रहे हैं। अब अमिताभ ने इसका खुलासा किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “वे काम के सेट पर मुझसे पूछते रहते हैं..मेरे काम करने का कारण..और मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है, सिवाय इसके कि ये मेरे लिए एक और नौकरी का अवसर है..और क्या कारण हो सकता है..दूसरों के पास अवसरों और स्थितियों का अपना आकलन होता है, और अक्सर वे अपने मॉडल को सर्वोपरि मानते हैं..मेरे जूते पहनें और पता करें..हो सकता है कि आप सही हों..और हो सकता है कि नहीं..आपको अपने निष्कर्ष निकालने की स्वतंत्रता है और मुझे अपने काम की स्वतंत्रता है।

मेरा काम मुझे दिया गया था..जब ये आपको दिया जाता है, तो उस सवाल का जवाब दें..मेरे कारण आपसे सहमत नहीं हो सकते हैं..लेकिन क्योंकि अभिव्यक्ति के अधिकार को उपस्थिति की कई सुरंगें दी गई हैं, आपको सुना जाता है..आपने कहा, मैंने सुना, मैंने काम करने का कारण दिया..वो मैं हूं..मेरे पास जो कारण है वो मेरा है..बंद शटर और ताला लगा हुआ है..

और 'सामग्री की नपुंसकता' आपको अपने रेत के महल बनाने और इसके निर्माण का आनंद लेने के लिए मजबूर करती है..समय के साथ रेत के महल गिर जाते हैं। आप जो इन्हें बनाते हैं, मजबूती का एक माप पाएं..अगर ये आपके और आपके बिजनेस के लिए बनाया गया है..मेरा बन गया है और ये अभी भी खड़ा है। मैं काम करता हूं..बस..इसमें कोई समस्या है? तो फिर..काम पर लग जाओ और पता लगाओ।” साथ ही अमिताभ ने बताया कि उन्होंने हाल ही में KBC में गणपति फेस्टिवल एपिसोड की शूटिंग की है।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,kaun banega crorepati 16,kbc 16,amitabh 81 years,vijay raaz,actor vijay raaz,son of sardaar 2 movie,ajay devgn,kumar mangat pathak

‘सन ऑफ सरदार 2’ से निकाले जाने पर विजय राज ने किया खुलासा

दिग्गज एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ से एक्टर विजय राज (61) को हटा दिया गया है। फिल्म में विजय की जगह संजय मिश्रा ने ले ली है। इसकी शूटिंग यूके में चल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार अजय के साथ फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे कुमार मंगत पाठक ने कहा कि विजय को उनके व्यवहार और अनुचित मांगों के कारण हटाया गया है। दूसरी ओर, विजय ने कहा कि ये कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि उन्होंने सेट पर अजय को तवज्जो नहीं दी।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पाठक ने कहा कि हमने फिल्म से विजय को उनके व्यवहार के कारण हटा दिया है। विजय ने बड़े कमरे और वैनिटी वैन की मांग की। इसके साथ ही स्पॉट बॉय के लिए भी हमसे ज्यादा रुपए की मांग की। विजय के स्पॉट बॉय को हर रात 20 हजार का भुगतान किया गया था, जो किसी बड़े एक्टर से भी ज्यादा है। अब विजय ने इन आरोपों पर जवाब दिया है। विजय ने कहा कि जब मैं शूटिंग के सेट पर पहुंचा तो रवि किशन, निर्देशक विजय अरोड़ा और पाठक समेत अन्य लोगों ने मुझसे मुलाकात की।

मैं वैन से बाहर निकला और देखा कि अजय करीब 25 मीटर दूर खड़े हैं, क्योंकि वे बिजी थे तो मैंने उन्हें हैलो नहीं बोला और मैं दोस्तों से बात करता रहा। इस घटना के 25 मिनट बाद पाठक मेरे पास आए और बोले कि आपको हम फिल्म से निकाल रहे हैं। बता दें ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 में रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके