न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने वीडियो शेयर कर जताया इनका आभार, इस फिल्म में एक्टर-डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे ये

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 81 साल के हो चुके हैं। अमिताभ ने सालों-साल बॉलीवुड पर राज किया है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Feb 2024 1:39:57

2 News : अमिताभ ने वीडियो शेयर कर जताया इनका आभार, इस फिल्म में एक्टर-डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे ये

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 81 साल के हो चुके हैं। अमिताभ ने सालों-साल बॉलीवुड पर राज किया है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में करीब 55 साल हो गए हैं। उनके करिअर में कई बेमिसाल फिल्में देखने को मिलीं। अमिताभ ने जो रोल किया उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाया। वह एक्शन, रोमांस, कॉमेडी हर जोनर में फिट रहे। आज भी वे जो फिल्म करते हैं उसमें अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं।

टीवी पर आने वाले क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगाने का काम किया। देश क्या, पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अमिताभ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अमिताभ हर रविवार को मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलते हैं। इस रविवार (18 फरवरी) को भी उन्होंने फैंस से मुलाकात की, जिसका वीडियो शेयर कर उन्होंने आभार जताया।

अमिताभ ने घर के बाहर फैंस से मिलने की परंपरा को निभाया। हजारों फैंस उनका इंतजार करते दिखे। वे ‘बिग बी’ की एक झलक पाने को बेकरार थे। अमिताभ ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें अमिताभ दरवाजे की ओर जाते दिख रहे हैं। फैंस पलक-पावड़े बिछाकर उनका स्वागत करने को आतुर थे। फैंस अमिताभ की तस्वीरें और उनकी फिल्मों के पोस्टर लेके खड़े थे।

अमिताभ हाथ जोड़कर और बड़ी सी मुस्कान के साथ फैंस का अभिवादन करते नजर आए। उन्होंने पीछे बैठे प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया और कुछ के आर्ट वर्क पर साइन किया। अमिताभ ने एक्स (ट्विटर) पर उन्हें चाहने वालों के लिए लिखा, “ये नहीं हैं तो कुछ नहीं है।” अमिताभ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'कल्कि एडी 2898' है। इसमें कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी हैं। इसका डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है।

रितेश देशमुख ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ मूवी को लेकर हैं काफी एक्साइटेड

अभिनेता रितेश देशमुख को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। रितेश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वे एक नई फिल्म में बतौर लीड एक्टर और डायरेक्टर की भूमिका निभाने वाले हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार रितेश फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में लीड रोल निभाएंगे। इतना ही नहीं वे इसका निर्देशन भी करेंगे। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए रितेश ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि जिस फिल्म पर रितेश काम कर रहे हैं वो सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि ये उनके लिए एक भावना की तरह है। रितेश इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और इस पर जी-तोड़ मेहनत करने का फैसला लिया है। फिल्म के बुनियादी प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो गया है।

रितेश जल्द ही फिल्म को फ्लोर पर चाहते हैं। फिल्म को ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण मुंबई फिल्म कंपनी के साथ जियो स्टूडियोज करेंगे। इससे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं। संगीत अजय-अतुल का रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम