न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ की इस पोस्ट से फिर लगने लगा ‘दाल में काला’! बिग बी ने KBC में की इस एक्ट्रेस की तारीफ

बच्चन फैमिली में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 11:01:03

2 News : अमिताभ की इस पोस्ट से फिर लगने लगा ‘दाल में काला’! बिग बी ने KBC में की इस एक्ट्रेस की तारीफ

बच्चन फैमिली में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने अपनी एक्टिंग के दम पर नेम-फेम सब कुछ हासिल किया है। फैंस उन पर अथाह प्यार लुटाते हैं। ऐसे में वे उनसे जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और कुछ भी हलचल होते ही उन्हें पता चल जाता है। मीडिया भी उन्हें लगातार कवर करता रहता है।

इन दिनों बच्चन फैमिली कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है। इसकी वजह कुछ घटनाएं हैं जिनमें ऐश्वर्या के साथ उनकी खटास दिखी। अब अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी पोस्ट डाली है जिससे एक बार फिर अटकलों का बाजार गरम हो गया। अमिताभ ने ट्विटर पर ट्वीट के साथ खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर की है, जिसमें वे ख्यालों में खोए दिख रहे हैं।

ये फोटो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सेट की है। फोटो के कैप्शन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें इशारों-इशारों में काफी गंभीर बात कही गई है। अमिताभ ने लिखा-“सब कहा जा चुका है, सब किया जा चुका है. तो जो करना था किया, जो किया तो किया।” कुछ यूजर्स का मानना है कि अमिताभ की ये पोस्ट ऐश्वर्या को लेकर उनकी नाराजगी की ओर संकेत कर रही है। हालांकि नाराजगी की अफवाहों पर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दी है।

हाल ही अमिताभ के नाति/दोहिते अगस्त्य की डेब्यू मूवी ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर में पूरी बच्चन फैमिली साथ नजर आई थी। सामने आए वीडियो में साफ पता चल रहा था कि ऐश्वर्या की ननद श्वेता और सास जया उन्हें लगातार इग्नोर कर रही थीं। इवेंट के बाद यह भी कहा जा रहा है कि अमिताभ ने ऐश्वर्या को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। अमिताभ कुल 74 लोगों को फॉलो करते हैं।

amitabh bachchan,actor amitabh bachchan,jaya bachchan,abhishek bachchan,aishwarya rai,aaradhya,kbc,kaun banega crorepati,rashmika mandanna,animal

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में ‘एनिमल’ के लिए रश्मिका को सराहा

इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन ने धूम मचाई हुई है। फैंस होस्ट अमिताभ बच्चन की स्टाइल के मुरीद हैं। इसके लेटेस्ट एपिसोड में नांदेड़ (महाराष्ट्र) के प्रतियोगी प्रमोद भास्के ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद है और वह रश्मिका मंदाना के बहुत बड़े फैन हैं।

प्रमोद ने बताया कि रश्मिका ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से डेब्यू किया था। रश्मिका ने उन्हें सोशल मीडिया पर तीन बार जवाब दिया। रश्मिका का उनसे बड़ा फैन कोई नहीं है। यहां तक कि उन्होंने रश्मिका को शादी का प्रस्ताव भेजा था और उन्होंने इसका जवाब भी दिया। अमिताभ ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें रश्मिका के साथ बातचीत करने का मौका मिला तो प्रमोद ने कहा कि अभी वह ‘एनिमल’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

तब अमिताभ ने उनकी इच्छा पूरी की और शो में ही उन्हें वीडियो कॉल पर रश्मिका से मिलाया। इसके बाद बिग बी ने 'एनिमल' में ‘गीतांजलि’ के किरदार में रश्मिका की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक दिन वे बैठेंगे और इस बारे में बात करेंगे। बता दें कि अमिताभ और रश्मिका ने पिछले साल रिलीज हुई डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म ‘गुडबॉय’ में साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे