न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने शेयर किए जया और शादी से जुड़े किस्से, ‘एंग्री यंग मैन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे दिग्गज

इन दिनों बड़े पर्दे के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अमिताभ के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 1:39:17

2 News : अमिताभ ने शेयर किए जया और शादी से जुड़े किस्से, ‘एंग्री यंग मैन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे दिग्गज

इन दिनों बड़े पर्दे के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अमिताभ के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन पिछले सप्ताह ही शुरू हुआ था। हर बार की तरह इस बार भी इसमें सवालों की बौछार के साथ दिलचस्प किस्से शेयर किए जा रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ ने एक कंटेस्टेंट के सामने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया कि कैसे उनके और जया बच्चन के बीच रोमांस शुरू हुआ, किसने पहले प्रपोज किया और शादी से पहले वे जया को क्या बुलाते थे।

कंटेस्टेंट काजोल ने पूछा कि आप शादी से पहले जया जी को क्या बुलाते थे और शादी के बाद क्या कहकर बुलाते हैं। इस पर अमिताभ बोलते हैं जो उनका नाम था वही बुलाते थे। फिर कंटेस्टेंट ने पूछा कि आप शादी से पहले से जया जी बोलते थे तो बिग बी बोले कि बाद में उन्होंने जी लगाना शुरू किया क्योंकि वे पत्नी की रस्पेक्ट करते हैं। इसके बाद बिग बी से पूछा गया कि पहले किसने प्रपोज किया तो उन्होंने कहा कि हम ऐसे ही मिलते-जुलते थे। हमारा एक झुंड था सब मिलते थे, घूमते थे। एक हमारी फिल्म थी जो हम दोनों ने साथ में की। उसका नाम था ‘जंजीर’।

हमारी टोली अक्सर ऐसा कहती थी कि अगर ‘जंजीर’ हिट हो गई तो कुछ स्पेशल करेंगे। फिल्म हिट हुई तो सभी ने लंदन जाने का प्लान बनाया, इसकी सक्सेस पार्टी के लिए। इसके बाद जब इस बारे में घर में बताया तो मेरे पिता ने शर्त रखी कि जया मेरे साथ तब ही जाएंगी, जब हम शादी कर लेंगे। इसके बाद हमने आनन-फानन में परिवार वालों के बीच शादी कर ली। उल्लेखनीय है कि उन्होंने साल 1973 में शादी की थी। उनके एक बेटा अभिषेक और बेटी श्वेता हैं।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,jaya bachchan,amitabh jaya,amitabh jaya marriage,angry young man,salim khan,javed akhtar,salim javed

सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मैन' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

अमेजन प्राइम वीडियो पर दो दिग्गज लेखकों सलीम खान और जावेद अख्तर की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मैन' आज मंगलवार (20 अगस्त) को रिलीज हुई। इससे पहले सोमवार रात डॉक्यूमेंट्री की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें कई स्टार्स नजर आए। स्क्रीनिंग में जावेद और उनकी पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी भी दिखे। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक रमेश सिप्पी अपनी पत्नी किरण जुनेजा के साथ पहुंचे।

सलीम-जावेद की लिखी कहानी पर 'शोले' जैसी कालजयी फिल्म बनाने वाले सिप्पी ने स्क्रीनिंग के दौरान इस जोड़ी से जुड़ी यादों को दोबारा जिया। बोनी कपूर और अनुभव सिन्हा जैसे मशहूर निर्माता और निर्देशक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बोनी ने सलीम-जावेद की लिखी आखिरी कहानी पर सुपरहिट मूवी 'मिस्टर इंडिया' बनाई थी। इस मौके पर कुणाल खेमू, रितेश सिधवानी, अगस्त्य नंदा, शोभिता धुलिपाला ने भी शिरकत की।

शोभिता ने इसी महीने सामंथा रुथ प्रभु के पूर्व पति एक्टर नागा चैतन्या के साथ सगाई की थी। उल्लेखनीय है कि सलीम-जावेद ने साथ में 24 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 22 ब्लॉकबस्टर रहीं। उनके खाते में 'शोले', 'डॉन', ‘सीता और गीता’ और 'जंजीर' जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही इस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर सलीम और जावेद दोनों के परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इसे लेकर फैंस में काफी क्रेज है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री