न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 1 कमरे में रहते थे अमिताभ सहित 8 लोग, पहली सैलरी भी बताई, अख्तर ने Big B के बारे में कही यह बात

सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को होस्ट कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 11:54:52

2 News : 1 कमरे में रहते थे अमिताभ सहित 8 लोग, पहली सैलरी भी बताई, अख्तर ने Big B के बारे में कही यह बात

सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन (81) इन दिनों क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को होस्ट कर रहे हैं। अब हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में ‘बिग बी’ ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। कंटेस्टेंट कृष्णा सेलुकर से अमिताभ ने पूछा कि वो क्या करते हैं। इस पर कृष्णा ने जवाब दिया कि वो महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान कृष्णा ने बताया कि कैसे पुणे में वो एक कमरे में 8 लोगों के साथ रहते हैं। अमिताभ ने कृष्णा का जवाब सुनकर कहा कि 8 लोग एक कमरे में? 8 से हमें इतना ज्यादा आश्चर्य नहीं है।

हम जब पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज से निकले थे तो नौकरी की तलाश में कोलकाता पहुंचे थे और उन दिनों हम जिस कमरे में रहते थे, उसमें भी 8 ही लोग एक साथ रहते थे। अमिताभ ने अपनी सैलरी को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोलकाता में मुझे जो नौकरी मिली थी उसमें सिर्फ 400 रुपए महीना सैलरी मिला करती थी। मेरे कमरे में 2 ही पलंग थे और जमीन पर सोना पड़ता था। कमरे में रहने वाले सभी लोग इस बात को लेकर झगड़ते थे कि आज कौन पलंग पर सोएगा और कौन जमीन पर।

सभी खुश रहते थे और काफी मजा आता था। बेशक मुश्किलें थीं लेकिन वहां रहना अच्छा लगता था। बता दें कि कोलकाता में नौकरी करने के बाद अमिताभ ने फिल्मों में हाथ आजमाया और कई रिजेक्शन के बाद उन्हें सात हिंदुस्तानी (1969) फिल्म मिली थी। अमिताभ की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ थी, जो 27 जून को रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में थे। वे इन दिनों साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टयन’ की शूटिंग कर रहे हैं।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,kbc,kaun banega crorepati,kbc 16,amitabh kbc,javed akhtar,amitabh javed,salim khan

जावेद अख्तर ने कहा, दिलीप साहब के बाद दूसरे व्यक्ति जो आए वे अमिताभ थे

दिग्गज पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार (29 अगस्त) को एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अमिताभ की जमकर तारीफ की। अख्तर और सलीम खान की साल 1973 की फिल्म ‘जंजीर’ से अमिताभ ने पहली बार सफलता का स्वाद चखा था। इस फिल्म से अमिताभ की इमेज ‘एंग्री यंग मैन’ की बन गई। अख्तर ने अमिताभ के साथ ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘दीवार’ और ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी 14 फिल्में कीं।

अख्तर (79) ने कहा कि अमिताभ एक शानदार एक्टर हैं, जिन्होंने अपने जमाने में एक साल में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से भी ज्यादा हिट फिल्में दीं। अमिताभ असाधारण रूप से अच्छे हैं, हमें इसे स्वीकार करना होगा। दिलीप साहब के बाद, दूसरे व्यक्ति जो आए वे अमिताभ थे। उनका टर्नओवर दिलीप कुमार से कहीं ज्यादा था।

दिलीप साहब 2 साल में एक फिल्म करते थे, अमिताभ ने अकेले एक साल में 7 सुपरहिट फिल्में दीं। उल्लेखनीय है कि हाल ही जावेद अख्तर और सलीम जावेद की जीवनी पर आधारित डॉक्यू सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ का प्रीमियर हुआ था। प्रीमियर 20 अगस्त को भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री