न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन को मिला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार, इवेंट के दौरान अभिषेक की इन बातों पर फिदा हुए फैंस, Video Viral

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भले ही 81 साल के हो गए हों लेकिन मनोरंजन जगत में उनकी चमक आज भी बरकरार है। फैंस के बीच अमिताभ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 12:41:44

अमिताभ बच्चन को मिला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार, इवेंट के दौरान अभिषेक की इन बातों पर फिदा हुए फैंस, Video Viral

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भले ही 81 साल के हो गए हों लेकिन मनोरंजन जगत में उनकी चमक आज भी बरकरार है। फैंस के बीच अमिताभ का इतना जबरदस्त क्रेज है कि वे नए-नए हीरो को भी मात देते हैं। ‘शहंशाह’, ‘सदी के महानायक’, ‘बिग बी’ जैसे कितने ही न्यारे और प्यारे नामों से मशहूर अमिताभ को बुधवार (24 अप्रैल) को 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

मुंबई में हुई एक इवेंट में महान गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन गायिका उषा मंगेशकर ने अमिताभ को इस सम्मान से नवाजा। हालांकि अमिताभ को यह पुरस्कार लता की एक और छोटी बहन दिग्गज गायिका आशा भोसले के हाथों मिलना था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने से वह इंवेट में शामिल नहीं हो सकीं। समारोह के दौरान मशहूर संगीतकार ए.आर रहमान को मास्टर दीनानाथ से और एक्टर रणदीप हुड्डा को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

सम्मान मिलने के बाद अमिताभ ने स्टेज पर कहा कि यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं कभी भी खुद को इसके काबिल नहीं समझता, लेकिन हृदयनाथजी ने बहुत कोशिश की ताकि मैं यहां आ सकूं। उन्होंने मुझे पिछले साल भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मैं नहीं आ पाया था। हृदयनाथजी, मैं पिछली बार ना आने के लिए आपसे माफी मांगता हूं। मैंने तब आपको बताया था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है।

मैं बिल्कुल ठीक था, लेकिन यहां नहीं आना चाहता था। इस साल मेरे पास कोई बहाना नहीं था, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही उनकी अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ से तगड़ा लुक सामने आया था। इसके अलावा अमिताभ ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अगले सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

अभिषेक बच्चन ने पिता का रखा पूरा ध्यान, स्टेज पर बैठे लोगों का भी रखा मान

बता दें कि अमिताभ को उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन इवेंट में लेकर गए थे। वे यहां पिता को पैप्स की भीड़ से बचाते नजर आए। अमिताभ को कम ही इवेंट्स में देखा जाता है इसलिए जब भी वे पैपराजी की नजरों में आते हैं भारी भीड़ जमा हो जाती है। अभिषेक ने बहुत धैर्य के साथ मीडिया को हैंडल करते हुए पिता के आगे जाने के लिए रास्ता बनाया। इसी तरह अभिषेक को जब स्टेज पर बुलाया गया और गुलदस्ता देकर बैठने को कहा गया। मंच पर सभी दिग्गज बैठे थे और वे उम्रदराज थे।

वे लोग उठ गए और अपनी कुर्सी अभिषेक को देने लगे। हालांकि अभिषेक ने उन सबका सम्मान करते हुए उन्हें वापस बैठा दिया और खुद ऑडियंस के बीच जाकर बैठ गए। अभिषेक की इन बातों के लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमिताभ हमेशा लोगों के साथ बहुत अदब से पेश आते हैं और अभिषेक में भी ऐसे ही संस्कार देखने को मिले। ऐसे में फैंस उनकी पर्सनलिटी पर मर मिटे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष