न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy BirthDay Big B : 81 साल के हुए अमिताभ बच्चन, आधी रात ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिले

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का आज बुधवार (11 अक्टूबर) को जन्मदिन है। वे 81 साल के हो गए हैं। अमिताभ को चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 11:59:34

Happy BirthDay Big B : 81 साल के हुए अमिताभ बच्चन, आधी रात ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिले

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का आज बुधवार (11 अक्टूबर) को जन्मदिन है। वे 81 साल के हो गए हैं। अमिताभ को चाहने वाले पूरी दुनिया में बसते हैं। ऐसे में फैंस उनका जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। अमिताभ उन चंद खुशनसीब लोगों में से हैं जिन्हें जनता इतना प्यार करती है। अमिताभ भी उनकी बहुत कदर करते हैं।

वे हमेशा अपने प्रशंसकों की भावनाओं का ध्यान रखते हैं। इसी क्रम में वे मंगलवार देर रात अपने निवास स्थान 'जलसा' के बाहर आकर अपने फैंस से मिले। बिग बी हमेशा की जैसे नंगे पांव ही डाइस पर खड़े होकर फैंस से रूबरू हुए। अमिताभ ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

वहां से वायरल हुए वीडियो में अमिताभ फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं। दर्शकों का ध्यान साइड में खड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन पर भी गया, जो एंट्रेंस के पास ही खड़ी थीं। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या और अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा भी मौजूद थीं। ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन के साथ वीडियो कॉल पर बिजी थीं, ताकि वे भी अमिताभ के प्रति फैंस के प्यार को महसूस कर सकें।

बेटी श्वेता और नातिन नव्या ने यूं किया अमिताभ को विश

अमिताभ को उनके परिवार वालों ने खास अंदाज में विश किया। उनकी दोहिती नव्या नवेली नंदा ने अपने नाना के साथ फैमिली फोटो शेयर की। इसमें अमिताभ पोती आराध्या, पत्नी जया बच्चन और नाति अगस्त्य उन्हें गले लगाते दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए नव्या ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे नाना।'

अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है, जिसमें वह अपने पिता को कसकर गले लगाते हुए देखी जा सकती हैं। श्वेता ने लिखा, ’81वें जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा।’ श्वेता की पोस्ट पर अनन्या के पिता अभिनेता चंकी पांडे ने कमेंट कर कहा “जन्मदिन मुबारक हो प्रिय अमितजी” जबकि अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने लिखा, “आपके पिताजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

बॉलीवुड सेलिब्रिटी और ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो अमित अंकल। पिताजी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्यार।” अभिनेता रणवीर सिंह ने भी पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार जताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार