न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ के देर रात किए गए इस ट्वीट ने फैंस में मचाई खलबली, विद्या ने ब्रेकअप और नेपोटिज्म पर की बात

अपने चाहने वालों से सदी के महानायक की उपाधि हासिल कर चुके 81 वर्षीय अमिताभ बच्चन हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। अमिताभ इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 2:13:03

2 News : अमिताभ के देर रात किए गए इस ट्वीट ने फैंस में मचाई खलबली, विद्या ने ब्रेकअप और नेपोटिज्म पर की बात

अपने चाहने वालों से सदी के महानायक की उपाधि हासिल कर चुके 81 वर्षीय अमिताभ बच्चन हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। अमिताभ इन दिनों भले ही किसी फिल्म या कौन बनेगा करोड़पति में नजर नहीं आ रहे, लेकिन वे सोशल मीडिया पर हमेशा की जैसे लगातार एक्टिव हैं। वे अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर (एक्स) पर आए दिन मजेदार पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। अब उन्होंने शुक्रवार देर रात एक ऐसा ट्वीट शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनसे पूछ रहे हैं कि यह किसके लिए है।

अमिताभ ने रात 1 बजकर 41 मिनट पर ट्वीट किया, “अरे कह तो दिया नहीं बोल रहे हैं, तो बोल बोल के काहे बोल रहे हो।” इस पर यूजर्स ने तरह-तरह की रिएक्शन दी। ये हैं चुनींदा कमेंट्स, “आपको क्या हो गया।”, “यह किसके लिए है।, “लग रहा कोई डरावना सपना देख लिया आपने।”, “कॉमेडी है या तंज।”, “नवरत्न तेल लगा के दिमाग थोड़ा ठंडा कीजिएगा।”, “काहे कन्फ्यूज कर रहे हैं साफ-साफ बोली महाराज का बोले के बा।”, “अरे अंकल...क्या बकवास करते रहते हो? मिस यूज ऑफ सोशल मीडिया..”

कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट को राजनीति से जोड़ दिया। अमिताभ ने इस ट्वीट से पहले कुछ और ट्वीट भी शेयर किए थे। 12 अप्रैल को पोस्ट किए गए ट्वीट में लिखा, “अरे भइया, अब नहीं बोल रहे हैं!!” 11 अप्रैल के ट्वीट में लिखा, “धत ! अमा क्या बोल रहे हो, 3 दिन से?” 10 अप्रैल के ट्वीट में लिखा, “फुरसत में काम है, बाकी सब आराम है।” अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सुपर बिग बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

amitabh bachchan,actor amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,amitabh tweet,amitabh twitter,amitabh x,kbc,vidya balan,actress vidya balan,do aur do pyaar movie

एक्ट्रेस विद्या बालन को कॉलेज में बॉयफ्रेंड से मिला था धोखा

एक्ट्रेस विद्या बालन (45) इन दिनों 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘दो और दो प्यार’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान विद्या ने अपने करिअर और निजी जिंदगी से जुड़े कईं खुलासे किए। विद्या ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में पहले बॉयफ्रेंड और ब्रेकअप को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि मुझे धोखा दिया गया है। जिस पहले लड़के को मैंने डेट किया था उसने मुझे धोखा दिया था और मुझे आपको बताना होगा कि वह सिर्फ एक...था।

मुझे याद है कि हमारा तब ब्रेकअप हुआ था और मैं वैलेंटाइन डे के दिन कॉलेज में उससे टकराई थी और उसने पलटकर कहा था कि मैं बस डेट के लिए अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा हूं। उसने सचमुच उस दिन मेरा दिल तोड़ दिया था, लेकिन मैंने फिर अपनी लाइफ में उससे भी बेहतर पाया। विद्या ने आगे कहा कि मेल एक्टर मेरे साथ काम करने में कंफर्टेबल नहीं होते हैं। सफल फिल्में देने के बावजूद जब मेरे साथ स्क्रीन शेयर करने की बात आई तो मेल स्टार्स ने इसमें अनिच्छा ही दिखाई।

विद्या से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का सामना किया है, तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि नेपोटिज्म है या नहीं, लेकिन मैं यहां हूं। किसी के बाप की इंडस्ट्री नहीं है, नहीं तो हर बाप का बेटा और हर बाप की बेटी सक्सेसफुल होते। विद्या ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष