न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KBC-16 का दिलचस्प प्रोमो आया सामने, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में होगी आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी

फैंस से सदी के महानायक का खिताब पा चुके अमिताभ बच्चन हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। अमिताभ ने 70-80 के दशक में एक से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 1:02:04

2 News : KBC-16 का दिलचस्प प्रोमो आया सामने, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में होगी आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी

फैंस से सदी के महानायक का खिताब पा चुके अमिताभ बच्चन हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। अमिताभ ने 70-80 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। हालांकि बाद में एक ऐसा दौर आया जब अमिताभ को आर्थिक तौर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तब उन्हें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का सहारा मिला, जिसकी बदौलत उन्हें फिर से जबरदस्त शौहरत और खूब पैसा मिला।

साथ ही फैंस की बेइंतेहा मोहब्बत मिली, जो आज तक जारी है। वे कई सालों से टीवी की दुनिया सबसे लोकप्रिय क्विज शो में से एक KBC को होस्ट कर रहे हैं। अब बिग बी जल्द ही इसका 16वां सीजन लेकर आने वाले हैं। इसका प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें अमिताभ कहते हैं कि जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी। जवाब तो देना होगा। प्रोमो में सबसे पहले एक युवती दिखाई देती है, जोकि अपनी मां से डांट खा रही है।

मां कहती है कि कौन शादी करेगा तुझसे? तेरे जैसे पहाड़ चढ़ने वाली लड़की के साथ? इसके बाद लड़की मुस्कुराती है और कहती है, “मां, ऐसा लड़का शादी करेगा, जिसकी सोच पहाड़ों से भी ऊंची हो।” इसके बाद अमिताभ कहते हुए दिखते हैं, “जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा।” बता दें कि KBC-16 सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर प्रसारित होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से शुरू हुए थे।

‘वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे आयुष्मान-रश्मिका

इन दिनों हॉरर कॉमेडी ड्रामा ‘मुंज्या’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फैंस को इसकी कहानी खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म की सफलता से उत्साहित आदित्य सतपोदार और दिनेश विजान एक और अनोखी हॉरर कॉमेडी बनाने के लिए तैयार हैं। ‘वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर’ टाइटल वाली इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मेन रोल में रहेंगे। फिल्म की कहानी वैम्पायर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। दोनों एक्टर्स के किरदार काफी अनोखे होंगे, जो दर्शकों को चौंका देंगे।

फिल्म का लेखन चरण अभी चल रहा है और जल्द ही प्री-प्रोडक्शन स्टेज में प्रवेश करेगा। फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी। इससे पहले आयुष्मान, करण जौहर की अनटाइटल्ड स्पाई-थ्रिलर और अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2‘ की शूटिंग पूरी करेंगे। उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी।

दूसरी ओर, रश्मिका साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग पूरा करेंगी। ‘पुष्पा 2’ अब 6 दिसंबर को रिलीज होगी। रश्मिका की पिछली फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी, जो सुपर डुपर हिट रही थी। बता दें कि आयुष्मान और दिनेश विजान की जोड़ी इससे पहले ‘बाला’ में अपना जादू चला चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क