न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब अमिताभ बच्चन ने भी किया लक्षद्वीप का सपोर्ट, 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स घोषित, देखें लिस्ट

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे का अनुभव शेयर करते हुए कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 2:09:17

2 News : अब अमिताभ बच्चन ने भी किया लक्षद्वीप का सपोर्ट, 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स घोषित, देखें लिस्ट

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे का अनुभव शेयर करते हुए कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसके बाद लक्षद्वीप और मालदीव में कौनसा देश टूरिज्म के लिए बेहतर है इसको लेकर जंग छिड़ गई है। मालदीव के नेताओं ने सोचे-समझे बगैर भारत और मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर डाली। इसके बाद अब नेताओं से लेकर बॉलीवुड जगत के दिग्गज सितारे भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं और भारत को घूमने के लिए बेहतरीन स्थान बता रहे हैं।

अब सदी के महानायक माने जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी लक्षद्वीप का सपोर्ट करते हुए मालदीव को दो टूक संदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर फैंस को यह भी जानकारी दी कि वे लक्षद्वीप जा चुके हैं। दरअसल अमिताभ ने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज व कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, “हम भारत हैं, हम आत्मनिर्भर हैं, हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिये।

वीरू पाजी..हमारे अपने लोग सबसे अच्छे हैं.. मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे आश्चर्यजनक रूप से सुंदर जगह हैं।” सहवाग ने लक्षद्वीप और अंडमान के beaches की कई फोटो शेयर की हैं। अमिताभ ने इसी पर प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई सितारे भी लक्षद्वीप का समर्थन करते हुए मालदीव को कड़ा संदेश दे चुके हैं।

amitabh bachchan,bollywood celebrities,lakshadweep,maldives,virendra sehwag,pm narendra modi,golden globes awards 2024,oppenheimer,barbie

81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में ‘ओपेनहाइमर’ ने मारी बाजी

फिल्म जगत के प्रतिष्ठित 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में भव्यता के साथ किया गया। इसे अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन जॉय कॉय ने होस्ट किया। इस साल विभिन्न श्रेणियों में ‘बार्बी’ को सर्वाधिक 9 और ‘ओपेनहाइमर’ को 8 नोमिनेशन मिले। मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने बेस्ट पिक्चर समेत 5 अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। वहीं मार्गोट रोबी स्टारर फिल्म ‘बार्बी’ ने सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट अवार्ड अपने नाम किया।

ये है विजेताओं की सूची

बेस्ट फिल्म (ड्रामा) – ‘ओपेनहाइमर’
बेस्ट एक्टर (ड्रामा) - सिलियन मर्फी, ओपेनहाइमर
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा) - लिली ग्लैडस्टोन, ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’
बेस्ट डायरेक्टर (ड्रामा) - क्रिस्टोफर नोलन, ‘ओपेनहाइमर’
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ड्रामा) - रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ‘ओपेनहाइमर’
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (ड्रामा) - डाइविन जॉय रैंडोल्फ, ‘द होल्डओवर्स’
बेस्ट फिल्म (म्यूजिकल और कॉमेडी) - पुअर थिंग्स
बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल और कॉमेडी) - पॉल जियामाटी, ‘द होल्डओवर्स’
बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल और कॉमेडी) - एमा स्टोन, ‘पुअर थिंग्स’
बेस्ट (टीवी सीरीज ड्रामा) – ‘सक्सेशन’
बेस्ट एक्टर (टीवी सीरीज ड्रामा) - कीरन कल्किन, ‘सक्सेशन’
बेस्ट एक्ट्रेस (टीवी सीरीज ड्रामा) - सारा स्नूक, ‘सक्सेशन’
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (टीवी सीरीज ड्रामा) - मैथ्यू मैकफैडेन, ‘सक्सेशन’
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (टीवी सीरीज ड्रामा) - एलिजाबेथ डेबिकी, ‘द क्राउन’
बेस्ट टीवी सीरीज (म्यूजिकल और कॉमेडी) – ‘द बियर’
बेस्ट एक्टर टीवी सीरीज (म्यूजिकल और कॉमेडी) - जैरेमी एलन व्हाइट, ‘द बियर’
बेस्ट एक्ट्रेस टीवी सीरीज (म्यूजिकल और कॉमेडी) - एयो एडेबिरी, ‘द बियर’
बेस्ट (लिमिटिड सीरीज) – ‘बीफ’
बेस्ट एक्टर (लिमिटिड सीरीज) - स्टीवन युन, ‘बीफ’
बेस्ट एक्ट्रेस (लिमिटिड सीरीज) - एली वोंग, ‘बीफ’
सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट – ‘बार्बी’
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग - वॉट वॉज आई मेड फॉर? ‘बार्बी’
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर - लुडविग गोरान्सन ‘ओपेनहाइमर’
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म – ‘द बॉय एंड द हीरेन’
बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म – ‘एनाटॉमी ऑफ ए फॉल’
बेस्ट परफॉर्मेंस स्टैंड अप कॉमेडी टीवी - रिकी गेरवाइस, ‘रिकी गेरवाइस : आर्मागेडन’
बेस्ट स्क्रीनप्ले - जस्टिन ट्राइट और ऑर्थर हरारी

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका