न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ‘बिग बी’ ने इस बात के लिए फैंस से मांगी माफी

फैंस से सदी के महानायक की पदवी हासिल कर चुके अमिताभ बच्चन को सिने जगत में 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वे 81 साल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 8:06:45

2 News : अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ‘बिग बी’ ने इस बात के लिए फैंस से मांगी माफी

फैंस से सदी के महानायक की पदवी हासिल कर चुके अमिताभ बच्चन को सिने जगत में 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वे 81 साल की उम्र में भी बराबर एक्टिव हैं और लगातार अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। पिछले महीने 27 जून को रिलीज हुई सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में उनके अभिनय की प्रशंसा हो रही है। अमिताभ ने अश्वत्थामा का किरदार निभाकर हर किसी को दंग कर दिया। फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में जमी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

अब अमिताभ भगवान बनकर दर्शकों को हंसाएंगे। आज मंगलवार (30 जुलाई) को उनकी आगामी गुजराती फिल्म ‘फक्त पुरुषो माते’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। उनके किरदार का नाम ‘कृष्णकांत महेशलाल ब्रह्मानंद विश्वस्वामी’ है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुरुषोत्तम नाम का एक शख्स मर जाता है और भगवान (अमिताभ) के पास जाकर वह फिर से अपने परिवार का कुलदीपक बनने की इच्छा जताता है। फिर अमिताभ उसे बताते हैं कि शिनाध के 16 दिन लोग खाना रखकर पूर्वजों को याद करते हैं।

इन 16 दिन में वह पुरुषोत्तम को नीचे भेज देते हैं और उसे कुछ शक्तियां भी मिल जाती हैं। भगवान से मिली इन शक्तियों से पुरुषोत्तम खुश हो जाता है और वह कहता है कि बृजेश और राधिका की शादी तुड़वा देगा। इसके बाद वह नीचे आता है और राधिका-बृजेश की शादी तुड़वाने में लग जाता है। फिल्म का मजेदार ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश सोनी, मित्र गढ़वी, ईशा कंसारा और दर्शन जरीवाला के भी अहम रोल हैं।

अमिताभ ने फोटो शेयर करने के बाद बताई थी गलत फिल्म

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी पुरानी फिल्मों के किस्से और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसमें वे दौड़ते नजर आ रहे थे। इस क्लिप को अमिताभ ने दो बार शेयर किया। पहले वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “काम के लिए अभी भी भाग रहा हूं।” तो दूसरी बार में लिखा, “काम के लिए अग्निपथ से लेकर अब तक भाग रहा हूं...'

हालांकि इस पोस्ट के बाद अमिताभ ने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है। बिग बी ने लिखा, 'माफी...जो भागने वाला वीडियो शेयर किया था और कहा था ‘अग्निपथ’ का है वह गलत था क्योंकि वह सीन फिल्म ‘अकेला’ का है। शुभचिंतकों का शुक्रिया।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

अमिताभ की फिल्म 'अकेला' साल 1991 में आई थी। इसमें अमिताभ के साथ जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और मीनाक्षी शेषाद्रि थे। इसके डायरेक्टर रमेश सिप्पी थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। KBC 16 की घोषणा इस साल अप्रैल में की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री