न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KBC कंटेस्टेंट्स का संघर्ष देख भावुक हुए अमिताभ, सुनिधि ने की बॉलीवुड संगीत माफिया के बारे में बात

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। 70 और 80 के दशक में उन्होंने एक के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 2:14:13

2 News : KBC कंटेस्टेंट्स का संघर्ष देख भावुक हुए अमिताभ, सुनिधि ने की बॉलीवुड संगीत माफिया के बारे में बात

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। 70 और 80 के दशक में उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। उनकी कॉमेडी, एक्शन, डांस, रोमांस सब पर फैंस फिदा थे। अमिताभ 81 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी एक्टिवनेस लोगों को प्रभावित करती है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अमिताभ नियमित रूप से ब्लॉग लिखने के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर अपडेट देते रहते हैं।

वे इन दिनों अपने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल उनका एक ब्लॉग वायरल हो रहा है। इसके माध्यम से उन्होंने एक बार फिर अपनी भावनाएं शेयर की हैं। उन्होंने खुद को ‘हेल्पलेस’ बताया। दरअसल वे KBC के सेट से लौटे थे और नए सीजन के बारे में जानकारी शेयर कर रहे थे। उन्होंने सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें भी शेयर कीं। अमिताभ ने लिखा कि मैं हॉट सीट पर बैठा कंटेस्टेंट्स की कुछ मार्मिक कहानियां देख रहा हूं। संघर्षों के बावजूद उन्हें ये पसंद है कि वे हमेशा बड़ी मुस्कान के साथ हॉट सीट पर बैठते हैं।

गेम में कुछ नए और रोचक बदलाव और उसके प्रभाव और सीख...लेकिन इन सबसे ऊपर वे 'भावनाएं' हैं जो हम सभी पर हावी हो जाती हैं जब हमारे सामने कंटेस्टेंट का परिणाम उसकी कहानी बयान करता है...वे जिन विकट परिस्थितियों में रहते हैं और फिर उनके सालों के कष्ट की मात्रा... और अचानक वे खुद को 'हॉट सीट' पर पाते हैं और वे उस पल की भावना से अभिभूत हो जाते हैं...

अमिताभ ने उनके संघर्षों और 'हॉट सीट' तक पहुंचे की उनकी मेहनत की सराहना की। बता दें KBC 16 का प्रसारण 12 अगस्त से सोनी टीवी पर होने जा रहा है। पिछले दिनों ही शो के कुछ प्रोमो जारी किए गए थे, जिनसे शो की नई थीम भी पता चलती है। अमिताभ लंबे समय से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और एक बार फिर वह हॉट सीट पर कंटेस्टेंट्स से सवाल करते दिखाई देंगे।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,kbc 16,kaun banega croroepati,kbc contestants struggle,sunidhi chauhan,singer sunidhi chauhan,bollywood music mafia

सुनिधि चौहान ने कहा, कई बार गाना रिकॉर्ड करने के बाद सिंगर्स को पैसे नहीं मिलते

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान अपनी खनकती सुमधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं। सुनिधि ने अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जो लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। उनका अंदाज उन्हें अन्य सिंगर्स से अलग बनाता है। उनके ज्यादातर गाने झूमने वाले हैं। अब सुनिधि ने बॉलीवुड संगीत माफिया के बारे में खुलकर राय दी है। उन्होंने राज शमनी के पॉडकास्ट में कहा कि लॉबिंग हर जगह है, इसलिए इससे बचा नहीं जा सकता। आप अपना काम करते रहें। कई बार गाना रिकॉर्ड करने के बाद सिंगर्स को पैसे नहीं मिलते।

जब आप एक कद तक पहुंच जाते हैं तो उन्हें आपको भुगतान करना पड़ता है, क्योंकि आप कह सकते हैं कि जब आप मुझे पैसे देंगे तो ही मैं गाऊंगी। लेकिन अगर आप पहले गाना गाना चाहते हैं और पैसे की चिंता नहीं करते, तो यह आपका विकल्प है और आप भुगतान न मिलने का दोष नहीं दे सकते। जब मुझे पैसे नहीं मिलते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे मुझे नहीं देते हैं।

वे पूछते हैं और मैं नहीं लेने का फैसला करती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि इस गाने के लिए मुझे पैसे की जरूरत नहीं है। कुछ जगहों पर मैं मदद करना चाहती हूं, इसलिए मैं अपनी कीमत बताती हूं और गाना गाती हूं। मुझे किसी के अहंकार को ठेस पहुंचाना पसंद नहीं है, क्योंकि सभी लोग आपकी तरह नहीं सोचते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री