न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ को SRH की ऑनर के लिए हुआ दुख, ऋतिक-सुजैन के बेटे रिहान की ग्रेजुएशन पूरी, Video देखें

करीब दो महीने से जारी दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन का समापन हो गया है। चेन्नई में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 May 2024 2:18:58

2 News : अमिताभ को SRH की ऑनर के लिए हुआ दुख, ऋतिक-सुजैन के बेटे रिहान की ग्रेजुएशन पूरी, Video देखें

करीब दो महीने से जारी दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन का समापन हो गया है। चेन्नई में रविवार (26 मई) रात को खेले गए खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बेरहमी से 8 विकेट से पीट दिया। रोमांचक मैच का सपना देख रहे क्रिकेट के जानकार, कमेंटेटर्स और फैंस किसी ने भी हैदराबाद के ऐसे निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचा था।

उन सभी को हैदराबाद के लिए पछतावा है। इससे भी ज्यादा हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन सुर्खियों में हैं। अपनी टीम को बुरी तरह हारते देख काव्या स्टेडियम में ही रोने लगीं। हालांकि उन्होंने आंसू छिपाने की खूब कोशिश की। इतना ही नहीं वह भावुक होते हुए भी कोलकाता के लिए तालियां बजाती रहीं। उनके रोने का यह सीन कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उनका यह वीडियो देख सदी के महानायर अमिताभ बच्चन को भी बुरा लगा।

उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, “आईपीएल का फाइनल खत्म हो गया है और KKR ने शानदार जीत हासिल की है…SRH खिताब से बाहर हो गई…यह कई मायनों में निराश करने वाला रहा क्योंकि सनराइजर्स एक अच्छी टीम है और बीते मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा दिल को छू लेने वाला उस प्रिटी यंग लेडी को देखना था…एसआरएच की ऑनर। वह स्टेडियम में ही अपनी टीम की हार से आहत हो गईं और रोने लगीं। वह कैमरे की नजर से अपने चेहरे को छिपाती नजर आईं।

वह यह दिखाना नहीं चाहती थीं कि वह आहत हुई हैं…मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगा…लेकिन कोई बात नहीं, कल तुम्हारा है… माई डियर।” बता दें कि काव्या मारन सनराइजर्स के लगभग हर मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहीं। मैच के दौरान उन्हें कई बार दिखाया जाता है। जहां वह सनराइजर्स के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से खुश हो जाती है, वहीं खराब प्रदर्शन पर उनका चेहरा उतर जाता है। वह काफी अफसोस करती नजर आती हैं।

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने शेयर किया वीडियो

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक हुए लंबा समय हो गया है। हालांकि अपने दोनों बेटों के लिए वे अक्सर साथ नजर आते हैं। वे बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। सुजैन बच्चों की ऋतिक के साथ मिलकर परवरिश कर रही हैं। हाल ही ऋतिक के बेटे रिहान ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है।

इस सेरेमनी में ऋतिक भी शामिल हुए थे। सुजैन ने वीडियो शेयर करते हुए रिहान के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। सेरेमनी में ऋतिक और सुजैन बेटे के सबसे बड़े चीयर लीडर के रूप में नजर आए। वीडियो की शुरुआत सुजैन और रिहान के साथ होती है जिसमें दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। इसके बाद रिहान ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा ले रहे हैं। स्टेज पर जाने से पहले रिहान अपने छोटे भाई से गले मिलते हैं।

अगली फोटो में ऋतिक और सुजैन बेटे के साथ खुशी से पोज दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर चमक है। सुजैन ने लिखा, “हम कहां जा रहे हैं कोई नहीं जानता है। लेकिन मुझे कहना होगा कि मैं अपने रास्ते पर हूं..बधाई हो मेरे बेटे..तुम अनुग्रह और ताकत के प्रतीक हो। मैं हर दिन आपसे सीखती हूं। आपकी मां होने पर मुझे गर्व है।” रिहान को रवीना टंडन, अर्सलान गोनी समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि ऋतिक लंबे अरसे से एक्ट्रेस सबा आजाद और सुजैन एक्टर अर्सलान को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष