न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने ऐश्वर्या का नहीं लिया नाम तो भड़के फैंस, फराह ने बताया गाने में क्यों नहीं थे बिग बी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली' के लोकप्रिय गाने 'कजरा रे' को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 May 2024 11:46:07

2 News : अमिताभ ने ऐश्वर्या का नहीं लिया नाम तो भड़के फैंस, फराह ने बताया गाने में क्यों नहीं थे बिग बी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली' के लोकप्रिय गाने 'कजरा रे' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने गाने के बारे में तो बात की है लेकिन उसका हिस्सा रहीं अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र तक नहीं किया। इसके बाद ऐश्वर्या के फैंस अमिताभ से नाराजगी जता रहे हैं। दरअसल अमिताभ ने 27 मई को एक ट्वीट को रि-ट्वीट किया था।

इसे उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन के फैन पेज पर शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था, “अभिषेक बच्चन, बंटी और बबली फिल्म के 19 साल।” इस पोस्ट को रि-ट्वीट करते हुए अमिताभ ने लिखा, “ये गाना इतना फेमस हुआ कि आज भी ध्यान खींचता है और प्यार जगाता है...और गाने के साथ सबसे अच्छा पल वो था, जब हमने इसे स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया था।” बिग बी द्वारा ऐश्वर्या का उल्लेख नहीं करने से फैंस बहुत नाराज हो गए और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “माफ करना, लेकिन 'कजरा रे' पूरी तरह से ऐश्वर्या राय के ऊपर ही था। आप दोनों उस गाने में सपोर्टिंग डांसर थे।” एक दूसरे शख्स ने कमेंट किया, “इस गाने में ऐश्वर्या भी थीं। आप या अभिषेक बच्चन ने उन्हें टैग क्यों नहीं किया। क्या आप लोग ऐश्वर्या को इग्नोर कर रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या के साथ बच्चन परिवार का रिश्ता सही नहीं चल रहा। कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक होने वाला है। बच्चन फैमिली में कई ऐसी बातें देखने को मिली हैं, जिससे इन अटकलों ने जोर पकड़ा हुआ है।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,big b,Aishwarya Rai Bachchan,abhishek bachchan,banti aur babli,on shanti om,farah khan

फराह चाहती थीं ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ में परफॉर्म करें अमिताभ

यूं तो फराह खान की पहचान एक कोरियोग्राफर के रूप में हैं, लेकिन वह कुछ शानदार फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुकी हैं। इन्हीं में से एक है साल 2007 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम।’ इसका गाना 'दीवानगी दीवानगी' बहुत फेमस हुआ और इसकी मुख्य वजह थी इसमें बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने परफोर्म किया था। इस लिहाज से यह गाना हिंदी सिनेमा के ऐतिहासिक गानों में से एक है।

गाने में 31 एक्टर्स नजर आए थे। फराह का प्लान 40 एक्टर्स को लाने का था। इसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन, देव आनंद, दिलीप कुमार, सायरा बानो और फरदीन खान भी नजर आने वाले थे। अब फराह ने अमिताभ के इस गाने में नहीं होने की वजह का खुलासा किया है।

IFTDA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में फराह ने पल्लवी जोशी के साथ बातचीत करते हुए बताया कि अमिताभ उस गाने में इसलिए शामिल नहीं हो पाए थे क्योंकि उसी हफ्ते अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी थी। इसके बाद फरहा ने मजाक में कहा कि शादी के लिए इंडस्ट्री को इंविटेशन नहीं मिला था इसलिए सारे एक्टर्स गाना शूट करने आ गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष