न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मदर्स डे पर अमिताभ ने मां को डेडिकेट किया कविता पाठ, आलिया ने मां और सासु मां के साथ मनाया जश्न

रविवार (12 मई) को पूरी दुनिया में इंटरनेशल मदर्स डे का जश्न मनाया गया। आम आदमी हो या खास सबने मां से जुड़ी यादें, तस्वीरें और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 May 2024 1:04:00

2 News : मदर्स डे पर अमिताभ ने मां को डेडिकेट किया कविता पाठ, आलिया ने मां और सासु मां के साथ मनाया जश्न

रविवार (12 मई) को पूरी दुनिया में इंटरनेशल मदर्स डे का जश्न मनाया गया। आम आदमी हो या खास सबने मां से जुड़ी यादें, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। फैंस की नजर में सदी के महानायक की पदवी पा चुके अमिताभ बच्चन ने भी मां को याद किया। उन्होंने मां को समर्पित कविता पाठ किया। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “मां! हमारा पहला शब्द जो हम बोलते हैं और जो अनंत तक रहता है!”

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में भी मां को लेकर भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “हर दिन मां का दिन होता है। यानी हर दिन मदर्स डे है।” इसके साथ उन्होंने ‘जलसा’ में उनसे मिलने आए फैंस के साथ वाली तस्वीरों की झलक भी दिखाई। अमिताभ ने अपनी सफलता का श्रेय मां को दिया। अमिताभ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो लिखते हुए नजर आ रहे हैं और देशभर की मांओं की झलक दिखाई। साथ ही उन्होंने अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर से भी रूबरू कराया।

वे मां के साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं। बता दें अमिताभ की मां तेजी बच्चन सोशल एक्टिविस्ट थीं। वह पंजाबी सिख खत्री थीं। साल 2007 में 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। अमिताभ कई बड़ी इवेंट में मां के बारे में बोलते नजर आए हैं। वे कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में कई बार मां से जुड़े किस्से बताते हैं। अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन प्रख्यात कवि थे।

आलिया भट्ट ने देर रात शेयर की मदर्स डे सेलिब्रेशन की झलक

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लेट नाइट मदर्स डे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की। उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर के साथ मदर्स डे का जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन में आलिया के पति रणबीर कपूर और बहन शाहीन भट्ट भी शामिल हुईं। फोटो में आलिया, सोनी, नीतू, रणबीर और शाहीन नजर आ रहे हैं। सभी ऑल व्हाइट लुक में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। वे सभी उसी बालकनी में आराम से बैठे हैं, जहां आलिया और रणबीर की शादी हुई थी।

हालांकि तस्वीर में आलिया-रणबीर की लाडली राहा मिसिंग हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “मेरे अनमोल लोगों के साथ अनमोल पल। हैप्पी मदर्स डे।” नीतू कपूर ने भी ये तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

उन्होंने लिखा, “मेरे प्यार्स के साथ मैजिकल इवनिंग।” बता दें कि मदर्स डे सेलिब्रेट करने के बाद आलिया लंदन रवाना हो गई हैं, जहां वो GUCCI के इवेंट में शामिल होंगी। इसके पहले आलिया ने न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित मेट गाला इवेंट में शिरकत की थी, जहां से उनके साड़ी लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष