न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर ने 16 साल बाद फिर से की शादी, इधर-माहिरा ने शेयर की शादी की फोटो और वीडियो, देखें...

एक्टर और सिंगर अमित टंडन एक समय अपनी पत्नी डॉक्टर रूबी टंडन से तलाक लेने की तैयारी में थे। फिर इस कपल ने रिश्ते को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 11:32:58

2 News : इस एक्टर ने 16 साल बाद फिर से की शादी, इधर-माहिरा ने शेयर की शादी की फोटो और वीडियो, देखें...

एक्टर और सिंगर अमित टंडन एक समय अपनी पत्नी डॉक्टर रूबी टंडन से तलाक लेने की तैयारी में थे। फिर इस कपल ने रिश्ते को एक और मौका देने की ठानी। अब 16 साल बाद उन्होंने दोबारा शादी रचाई है। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को एक कैप्शन के साथ शेयर किया, 'प्यार आसान नहीं है, भगवान हमारे साथ, हमेशा हमारे लिए रहें।”

मंगलवार (3 अक्टूबर) को अमित और रूबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं। अमित के दोस्तों और फैंस ने उनके फैसले के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गौतम रोडे, करिश्मा कोटक, और कृष्णा श्रॉफ सहित कई हस्तियों ने कपल को बधाई दी है। फैंस ने भी कपल की पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया।

बता दें कि अमित ने साल 2007 में डर्मेटोलॉजिस्ट रूबी के साथ शादी रचाई थी। हालांकि साल 2017 में उनकी शादीशुदा लाइफ में परेशानी आ गई थी। जब वे तलाक लेने की कगार पर थे, तब रूबी को दुबई में दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण (DHA) के अधिकारियों के अनुसार कुछ सरकारी अधिकारियों को धमकाने के चलते दुबई की जेल में बंद कर दिया गया था।

तब अमित उनके बचाव में आए थे और यहीं से उनके रिश्ते में फिर से सब कुछ ठीक होना शुरू हो गया था। अमित और रूबी की एक 13 साल की बेटी है, जिसका नाम जियाना है। अभिनेता अमित को 'कैसा ये प्यार है', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'ये है मोहब्बतें' और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे टीवी शोज में काम करने के लिए जाना जाता है।

माहिरा खान ने हाल ही सलीम करीम के साथ की दूसरी शादी

फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख खान के साथ नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी दूसरी शादी के ऑफिशियल फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें माहिरा बला की खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए पति सलीम करीम के लिए लिखा, “मेरा शहजादा सलीम।”

वीडियो में सबसे पहले खूबसूरत वेडिंग लोकेशन दिखाई जाती है और इसके बाद दुल्हन के लिबास में माहिरा की एंट्री होती है। माहिरा चुनरी ओढ़े हुए धीरे-धीरे सलीम के करीब जाती हैं और फिर सलीम चुनरी हटाते हैं और दोनों ही रो पड़ते हैं और एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। इस पर माहिरा के बेटे अजलान भी इमोशनल हो गए। माहिरा की पहली शादी साल 2007 में अली अस्करी से हुई थी। दोनों का एक बेटा अजलान है। साल 2015 में उनका तलाक हो गया।

माहिरा ने तब से सिंगल मदर के तौर पर बेटे की परवरिश की है। माहिरा को बधाइयों का दौर जारी है। सोनम कपूर ने लिखा, खूबसूरत लड़की को बहुत बहुत बधाई। आप दोनों की भगवान रक्षा करे। सानिया मिर्जा ने लिखा, बधाई। मौनी रॉय ने लिखा, आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। आपका आगे की जिंदगी का सफर शुभ हो। रिया कपूर, सोफी चौधरी, हर्षदीप कौर जैसे सेलेब्स ने भी माहिरा को बधाई दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका