न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे आवाज की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी, हार्ट अटैक से निधन, रेडियो पर ‘गीतमाला’ से बनाया सबके दिलों में घर

श्रोताओं के दिलों-दिमाग पर खास छाप छोड़ने वाले ऑल इंडिया रेडियो के मशहूर अनाउंसर अमीन सयानी नहीं रहे। अमीन का आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Feb 2024 11:58:29

नहीं रहे आवाज की दुनिया के बादशाह अमीन सयानी, हार्ट अटैक से निधन, रेडियो पर ‘गीतमाला’ से बनाया सबके दिलों में घर

श्रोताओं के दिलों-दिमाग पर खास छाप छोड़ने वाले ऑल इंडिया रेडियो के मशहूर अनाउंसर अमीन सयानी नहीं रहे। अमीन का आज बुधवार (21 फरवरी) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 91 साल के थे। सोशल मीडिया पर उन्हें चाहने वाले भावभिनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमीन के बेटे राजिल ने पिता के देहांत की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार रात को उनके हार्ट अटैक आया था। परिजनों ने उन्हें दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस ली।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अमीन को हाई ब्लड प्रेशर और उम्र से जुड़ी अन्य बीमारियां थीं। पिछले 12 साल से उन्हें पीठ दर्द‌ की भी शिकायत थी। वह चलने‌ के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल किया करते थे।

बता दें कि अमीन का जन्म साहित्य की दुनिया से जुड़े परिवार में हुआ था। उनकी मां ‘रहबर’ नामक अखबार निकालती थीं। उनके भाई हामिद सयानी भी रेडियो अनाउंसर थे। अमीन ने साल 1952 में रेडियो सीलोन से अपना करिअर शुरू किया था। वे रेडियो के सबसे बुजुर्ग अनाउंसरों में थे। उन्होंने अपना करिअर अंग्रेजी भाषा के प्रसारक के रूप में शुरू किया और भारत की आजादी के बाद हिंदी में ट्रांसफर हो गए।

ameen sayani,ameen sayani passes away,ameen sayani death,ameen sayani radio presenter,geetmala,ameen sayani presenter

अमीन का 'बहनों और भाइयों' के साथ संबोधित करने का तरीका आज भी है ताजा

21 दिसंबर 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सबसे ज्यादा चमकते सितारों में से एक थे। उन्होंने रेडियो को घर-घर में लोकप्रिय बनाने में बड़ा योगदान दिया। ‘गीतमाला’ उनके सर्वाधिक पॉपुलर कार्यक्रमों में शामिल है। पहले रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती पर‌ करीब 42 सालों तक चलने वाले हिंदी गीतों के उनके कार्यक्रम 'गीतमाला' ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़े दिए थे।

आलम यह था कि लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार किया करते थे। खनकती और मधुर आवाज तथा आकर्षक अंदाज के चलते हर कोई उन्हें सुनने के लिए बेकरार रहता था। अमीन का 'बहनों और भाइयों' के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी उतना ही ताजा है। अमीन रेडियो की दुनिया में बादशाह बनकर रहे। उनकी आवाज का जादू सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता था, जो अब सिर्फ यादों में रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम