न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत-परिणीति की ‘चमकीला’ का गाना ‘तू क्या जाने’ हुआ रिलीज, रणबीर ने खरीदी करोड़ों की कार

मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की मच अवेटेड बायोग्राफिकल ड्रामा मूवी ‘अमर सिंह चमकीला’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Apr 2024 8:30:53

2 News : दिलजीत-परिणीति की ‘चमकीला’ का गाना ‘तू क्या जाने’ हुआ रिलीज, रणबीर ने खरीदी करोड़ों की कार

मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की मच अवेटेड बायोग्राफिकल ड्रामा मूवी ‘अमर सिंह चमकीला’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। इसमें पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जोड़ी चमक बिखेरने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज किया गया था। अब निर्माताओं ने फिल्म से एक गीत जारी किया है जिसका टाइटल है ‘तू क्या जाने’। इम्तियाज ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और तस्वीरें शेयर कीं।

उन्होंने कैप्शन में स्पेशल अंदाज में लिखा, “पहले जमाने का प्यार के बारे में कुछ है, है ना? और पुरानी धुन! नया गाना तू क्या जाने।” मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने गीतकार इरशाद कामिल के बोल और गायिका याशिका सिक्का के स्वरों के साथ गाना कंपोज किया है। इम्तियाज की पोस्ट पर याशिका ने लिखा, “धन्यवाद सर, इस प्रतिष्ठित फिल्म के लिए मेरी आवाज को मंजूरी देने के लिए। अभी भी असली लगता है! और आपने यहां क्या पल कैद किया है।”

निर्माताओं ने मार्च में फिल्म का एक और गाना ‘नरम कालजा’ रिलीज किया था, जिसमें अलका याग्निक, ऋचा शर्मा, पूजा तिवारी और याशिका सिक्का के स्वर थे। साल 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म महान पंजाबी गायक के जीवन पर आधारित है, जो अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग संगीत के लिए जाने जाते हैं। ‘चमकीला’ को मोहित चौधरी, सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी, सारेगामा और विंडो सीट फिल्म्स का समर्थन प्राप्त है। फिल्म 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

रणबीर कपूर के कार कलेक्शन में जुड़ी बेंटले कॉन्टिनेंटल, कीमत है...

रणबीर कपूर की पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने उन्हें जबरदस्त शौहरत दिलाई है। इसमें उनकी एक्टिंग की हर किसी ने जमकर तारीफ की। उन्हें इंडस्ट्री में 15 से ज्यादा साल हो गए हैं और यह उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस बीच हाल ही में रणबीर को अपनी नई लग्जरी कार में देखा गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रणबीर को मुंबई में कार में घूमते हुए देखा गया। रणबीर द्वारा चलाई गई शानदार गाड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रणबीर को शानदार 'बेंटले कॉन्टिनेंटल' चलाते हुए देखा जा सकता है, जो ब्रांड के सबसे लेटेस्ट लॉन्च मॉडल में से एक है। रणबीर ने अपने लिए एक ब्लैक कलर का मॉडल चुना और इसके सुव्यवस्थित डिजाइन ने सभी के होश उड़ा दिए। लग्जरी ब्रांड के मुताबिक 'बेंटले कॉन्टिनेंटल' की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है।

रणबीर लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास ऑडी ए8एल, ऑडी आर8, लैंड रोवर रेंजर, रोवल स्पोर्ट, मर्सिडीज, रोवर वोग जैसी और भी कई आलीशान कारें हैं। रणबीर की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को अपने मुंबई आवास पर आयोजित एक इंटीमेट सेरेमनी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी की थी। उनके एक बेटी राहा कपूर है। रणबीर इन दिनों ‘रामायण’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका