न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चमकीला’ के हीरो दिलजीत को परिणीति से नहीं थी यह उम्मीद, 11 साल की उम्र में मां-बाप से हो गए थे दूर

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है। दिलजीत ने खुद को हर तरह से साबित किया है। वह इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 12:29:11

‘चमकीला’ के हीरो दिलजीत को परिणीति से नहीं थी यह उम्मीद, 11 साल की उम्र में मां-बाप से हो गए थे दूर

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है। दिलजीत ने खुद को हर तरह से साबित किया है। वह इन दिनों मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। फिल्म में दिलजीत दिग्गज सिंगर ‘चमकीला’ का किरदार निभा रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी ‘अमरजोत’ के किरदार में दिखेंगी। फिल्म का जमकर प्रमोशन किया जा रहा है।

इस बीच, दिलजीत ने एक इंटरव्यू में परिणीति की गायकी को लेकर अपनी रिएक्शन दी। दिलजीत ने फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि लोगों ने ‘चमकीला’ के गानों को कविताओं की तरह सुना है। तो अगर कोई और उन गानों को गा रहा है तो 101 परसेंट वो अजीब लगेगा, लेकिन हमने कोशिश की है और एआर रहमान सर की टीम ने हमारी बहुत मदद की है।

परिणीति से मुझे उम्मीद नहीं थी क्योंकि ‘अमरजोत’ का हिस्सा मुश्किल था। वह एक ऊंची पिच पर गाया करती थीं तो हमने कोशिश की है लेकिन मैं ‘चमकीला’ की तरह नहीं गा सकता और परिणीति ‘अमरजोत’ की तरह नहीं गा सकतीं। हमने सिर्फ कोशिश की है। साथ ही दिलजीत ने बताया कि कैसे वह और इम्तियाज, परिणीति से अक्सर सेट पर मजाक करते थे। वे परिणीति को अलग पिच पर गाने के लिए कहते और म्यूजिशियन को दूसरे लेवल का पिच दे देते थे। फिल्म बैसाखी के शुभ अवसर पर यानी 13 अप्रैल को रिलीज होगी।

amar singh chamkila movie,diljit dosanjh,actor diljit dosanjh,parineeti chopra,diljit parineeti,diljit parents,diljit childhood

मैं एक छोटे से कमरे में अकेला रहता था : दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ ने अपने बचपन और माता-पिता के साथ रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि मैं सिर्फ 11 साल का था, जब घर छोड़कर अपने मामा के साथ रहने लगा था। मैं अपने गांव को छोड़कर शहर चला गया और लुधियाना शिफ्ट हो गया। मुझे भेजने से पहले मेरे माता-पिता ने मुझसे पूछा भी नहीं था। हालांकि मुझे दूर भेजने की वजह से माता-पिता से मेरे रिश्ते खराब हो गए थे, लेकिन फिर भी मैं उनका सम्मान करता हूं।

मैं एक छोटे से कमरे में अकेला रहता था। मैं बस स्कूल जाता था और वापस आ जाता था, वहां कोई टीवी नहीं था। मेरे पास बहुत समय था। इसके अलावा उस समय हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे, यहां तक कि अगर मुझे घर पर फोन करना होता था या अपने माता-पिता का फोन रिसीव करना होता था, तो इसके लिए हमें पैसे खर्च करने पड़ते थे।

इसलिए मैं अपने परिवार से दूर होने लगा। मैं अपनी मां का बहुत सम्मान करता हूं। मेरे पिता बहुत प्यारे इंसान हैं। उन्होंने मुझसे कुछ नहीं पूछा। उन्होंने यह भी नहीं पूछा कि मैंने किस स्कूल में पढ़ाई की है, लेकिन मेरा उनसे सिर्फ उनके साथ ही नहीं, हर किसी के साथ नाता टूट गया। दिलजीत का जन्म 1984 में पंजाब के दोसांझ कलां गांव में हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष