न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने की शादी, शेयर की Photos, इधर-‘इंडियन आइडल’ फेम सिंगर के पिता की हादसे में मौत

साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल ने कोच्चि (केरल) में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी कर ली। कपल ने शादी की मनमोहक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 1:10:50

2 News : इस एक्ट्रेस ने की शादी, शेयर की Photos, इधर-‘इंडियन आइडल’ फेम सिंगर के पिता की हादसे में मौत

साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल ने कोच्चि (केरल) में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी कर ली। कपल ने शादी की मनमोहक तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। शादी की घोषणा करते हुए दोनों ने लिखा, “दो आत्माएं, एक डेस्टिनी, इस जीवन भर के लिए मेरे डिवाइन पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर चलना।” तस्वीरों में यह जोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा है। उनके बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है।

दोनों ने इस दिन के लिए मैचिंग आउटफिट सलेक्ट किया। उन्होंने लैवेंडर कलर के एथनिक आउटफिट पहने थे। लहंगे में दुल्हन और शेरवानी में दूल्हा स्टनिंग लग रहे हैं। हाल ही में अमाला व जगत की सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गए थे। सगाई पिछले महीने हुई थी। जगत द्वारा अमाला को अचानक प्रपोज करने की खबर और वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी।

उल्लेखनीय है कि अमाला ने साल 2014 में डायरेक्टर एएल विजय के साथ कोच्चि में सगाई के 5 दिन बाद चेन्नई में शादी की थी। हालांकि शादी ज्यादा समय नहीं चली और साल 2017 में उनका तलाक हो गया। अमाला के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही में हिंदी भाषा की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'भोला' में दिखाई दीं। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, गजराज राव और विनीत कुमार भी थे।

सिंगर नितिन कुमार के पिता हिमाचल प्रदेश में हुए दुर्घटना के शिकार

फेमस रियलिटी सिंगिग शो ‘इंडियन आइडल’ फेम नितिन कुमार के पिता का हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक नितिन के पिता राजेंद्र कुमार रविवार (5 नवंबर) को अपनी कार से अंब बाजार गए थे। जहां वो रात में अंब-हमीरपुर हाइवे पर ज्वार के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। नितिन ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पिता के निधन की जानकारी दी है।

नितिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अपने जीवन में सिर्फ एक बार तस्वीर खींची आपके साथ मैंने, मुझे पता नहीं था आप मुझे छोड़कर चले जाओगे। मैं आज जो भी हूं या बना हूं वो मैं नहीं हूं वो आप हो। आप मुझे छोड़कर चले गए लेकिन आप मेरे साथ थे, हो और रहोगे। पापा आपकी आत्मा को भगवान शांति दे और अपने चरणों में रखें। मेरे पास इस समय कोई शब्द नहीं हैं।”

बता दें कि नितिन साल 2018 में इंडियन आइडल के 10वें सीजन में कंटेस्टेंट रहे। वे टॉप 5 में पहुंचे थे। उनकी सिंगिग को शो के जजों के साथ-साथ देशभर के लोगों ने पसंद किया था। वे हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे