न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर एक्ट्रेस बनीं मां, कपल ने शेयर किया वीडियो, कंगना ने अपने भाई को शादी में दिया शानदार उपहार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल की खुशियां इस समय सातवें आसमान पर हैं। अमाला मां बन गई हैं। उन्होंने

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 11:14:44

2 News : मशहूर एक्ट्रेस बनीं मां, कपल ने शेयर किया वीडियो, कंगना ने अपने भाई को शादी में दिया शानदार उपहार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल (32) की खुशियां इस समय सातवें आसमान पर हैं। अमाला मां बन गई हैं। उन्होंने हाल ही एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनके पति जगत देसाई भी पिता बनने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं। दोनों ने मिलकर बेटे का नाम भी रख लिया। उन्होंने बेहद खास अंदाज में बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है।

वीडियो में कपल अपने घर पर न्यू बॉर्न बेबी का भव्य स्वागत कर रहा है। उनका घर बैलून और स्टार्स से सजा हुआ है। अमाला बेटे को गोद में ली हुई नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया। कपल इस मोमेंट को एंजॉय करते हुए काफी खुश है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह एक बॉय है! मिलिए हमारे छोटे से मिरेकल, 'इलई' से जिसका जन्म 11.06.2024 को हुआ है।”

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि अमाला ने नवंबर 2023 में कोच्चि में एक इंटीमेट फंक्शन में जगत के साथ शादी की थी और 2 महीने बाद प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था। यह अमाला की दूसरी शादी है। अमाला ने इससे पहले डायरेक्टर एएल विजय के साथ शादी की थी, लेकिन साल 2017 में उनका तलाक हो गया था।

कंगना रनौत ने हाल ही में भाजपा के टिकट पर जीता था लोकसभा चुनाव

एक्ट्रेस कंगना रनौत (38) अब सांसद बन चुकी हैं। उन्होंने 4 जून को घोषित नतीजे में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल की। उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था। कंगना हाल ही में अपने कजिन ब्रदर की शादी अटैंड करने पहुंचीं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो के साथ भाई को दिए गिफ्ट की झलक भी दिखाई है जो सबका ध्यान खींच रहा है। कंगना ने चंडीगढ़ में भाई के लिए आलीशान घर खरीदकर गिफ्ट किया है।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भाई का थैंक्यू नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को घर के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही फोटो में कपल ने घर की झलक भी दिखाई है। भाई ने लिखा, “शुक्रिया दीदी चंडीगढ़ अब घर है।” इसके बाद कंगना ने अपनी बहन रंगोली की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसका कैप्शन है, “प्यारी बहन कंगना आप हमेशा हमारे सपनों को पूरा करती हैं और उन्हें सच कर देती हैं...हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।”

कंगना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए तैयार है। वह कभी भी सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। इसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इससे पहले पिछले साल कंगना की दो फिल्में ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ रिलीज हुई थीं और दोनों ही फ्लॉप साबित हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क