न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अली गोनी ने नताशा के साथ इसलिए नहीं की थी शादी, एल्विश यादव ने बताया कहां करेंगे शादी

एक्टर अली गोनी इन दिनों ‘लाफ्टर शैफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं। इसमें सिंगर राहुल वैद्य उनके जोड़ीदार बने हैं। अली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 12:01:40

2 News : अली गोनी ने नताशा के साथ इसलिए नहीं की थी शादी, एल्विश यादव ने बताया कहां करेंगे शादी

एक्टर अली गोनी इन दिनों ‘लाफ्टर शैफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं। इसमें सिंगर राहुल वैद्य उनके जोड़ीदार बने हैं। अली लंबे समय से एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कई दफा उनके ब्रेकअप को लेकर खबरें आईं लेकिन ये सब झूठी साबित हुईं। अली हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट 'LOL' में दिखाई दिए। वहां उन्होंने अपनी जिंदगी की कई अनसुनी बातें शेयर कीं।

अली ने कहा कि मेरा जो इससे पहले रिश्ता था, जो बहुत ही सीरियस था, वो मतलब, उसका कारण ही यही था कि कहीं ना कहीं उसने मुझे बोला कि यार हम जब शादी करेंगे ना फ्यूचर में, तो हम अलग रहेंगे। मैं एक ही लड़का हूं अपने परिवार में, तो इस वजह से मैं अपने परिवार को साथ लेकर चलूंगा। मैं नहीं छोड़ सकता उनको, दुनिया की कोई भी ताकत आ जाएगी। तो यही वजह रही कि हम एक-दूसरे से अलग हो गए।

माना जा रहा है कि अली यहां जिसकी बात कर रहे थे वो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक थीं। अली और नताशा साल 2018 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आए थे। शो में अली ने कई बार नताशा के साथ ब्रेकअप के बारे में बात की थी। एक बार उन्होंने खुलासा किया था कि ब्रेकअप ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे उनका दिल टूट गया।

तब अली ने यह भी बताया था कि उनकी एकमात्र गलती यह थी कि वे नताशा से बहुत प्यार करते थे और जब उनका ब्रेकअप हुआ तो वे तबाह हो गए। अली और नताशा अलग होने से पहले 5 साल तक साथ रहे थे। बता दें नताशा ने साल 2020 में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ शादी कर ली थी। हालांकि पिछले महीने उनका तलाक हो गया। नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया चली गईं।

aly goni,actor aly goni,natasa stankovic,actress natasa,aly natasa,bigg boss,jasmin bhasin,hardik pandya,elvish yadav,bb ott 2,elvish udaipur

अली गोनी ने हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा को लंबे समय तक किया था डेट

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। एल्विश ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में BB का खिताब जीत इतिहास रचा था। एल्विश व्लॉग्स के अलावा म्यूजिक वीडियो और क्लोदिंग ब्रांड से जमकर कमाई करते हैं। एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे 'सिस्टम' नाम से मशहूर हैं।

एल्विश ने हाल ही अपनी शादी को लेकर बात की और बताया कि वे कैसे और कहां शादी करने वाले हैं। एक पॉडकास्ट में एल्विश से पूछा गया कि कभी सोचा है वह शादी कब करेंगे और कहां करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं उदयपुर में शादी करूंगा। एल्विश ने कहा कि मैं चुपचाप कोर्ट मैरिज करूंगा। उदयपुर की कोर्ट में भी शादी करूंगा। जब एल्विश से पूछा गया कि उदयपुर में ही शादी क्यों करनी है तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया और कहा कि ऐसे ही भाई सिस्टम है।

जहां से शादी जल्दी हो जाए वहीं से शादी करनी है। दिल्ली बहुत खराब जगह है। मैं सच बोल रहा हूं। उदयपुर में ही ग्रैंड शादी होगी और मैं सबको बुलाऊंगा। हालांकि एल्विश ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वे शादी कब और किसके साथ करेंगे। फैंस मान रहे हैं कि एल्विश जल्द ही शादी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री