न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, ‘पुष्पा : द रूल’ फिल्म का टीजर रिलीज, धांसू लुक में दिखे एक्टर

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज सोमवार (8 अप्रैल) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर अल्लू के फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 12:34:06

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, ‘पुष्पा : द रूल’ फिल्म का टीजर रिलीज, धांसू लुक में दिखे एक्टर

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज सोमवार (8 अप्रैल) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर अल्लू के फैंस को सरप्राइज मिला है। अल्लू की मचअवेटेड फिल्म 'पुष्पा : द रूल' का टीजर रिलीज कर दिया गया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म का पहला पार्ट 'पुष्पा : द राइज' सुपरहिट रहा था और लोगों को दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। टीजर देखने के बाद लग रहा है कि अल्लू एक बार फिर पर्दे पर छा जाएंगे।

टीजर में लाल चंदन की तस्करी का कारोबार और इसके राजा पुष्पा राज (अल्लू) का झन्नाटेदार अंदाज दिख रहा है। अल्लू का काफी शानदार लुक है। एक मिनट आठ सैकंड की क्लिप में अल्लू को साड़ी पहने देखा जा सकता है। उनके गले में फूलों की माला और पैरों में घुंघरू हैं। साथ ही माथे पर तिलक, कानों में झुमके और हाथ में त्रिशूल भी दिख रहा है।

बता दें कि साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘'पुष्पा : द राइज’ के अंत में ‘पुष्पा राज’ का सामना अपने ही जैसे पुलिस वाले से होता दिखाया गया था। अब 'पुष्पा : द रूल' में इस कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार और प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। इसमें अल्लू के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहद हासिल नजर आएंगे। फिल्म स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अल्लू की पत्नी स्नेहा ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो

इस बीच अल्लू अर्जुन की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें से एक में उन्हें अपनी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी के साथ पोज देते देखा जा सकता है। स्नेहा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें अल्लू को सफेद रंग की पैंट और स्नीकर्स के साथ एक स्टाइलिश टी-शर्ट पहने देखा गया। उन्होंने स्नेहा के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की।

स्नेहा ने सफेद ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों ने लाल बैकग्राउंड के सामने खड़े होकर एक खूबसूरत फोटो खिंचवाई। तस्वीरों में जन्मदिन के केक की भी झलक मिली, जहां हम इसे डबल टीयर केक के रूप में देख सकते हैं, जिसके ऊपर अल्लू की तस्वीरें सजी हुई हैं।

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू रविवार देर रात अपने फैंस से मिलने के लिए स्वैग के साथ हैदराबाद स्थित अपने आवास से बाहर निकले, जो उनके घर के बाहर एकत्र हुए थे। अल्लू को बाहर आते और घर के अंदर एक ऊंचे मंच पर कदम रखते हुए। अल्लू ने जयकारा लगा रही जनता की ओर हाथ हिला अभिवादन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष