न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अल्लू अर्जुन ने ‘एनिमल’ के हर कलाकार का किया रिव्यू, सुष्मिता सेन के भाई ने फिल्म को बताया वाहियात

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल एक सप्ताह पहले रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ का राज है। यह फिल्म सबके बीच टॉकिंग पॉइंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 7:13:26

2 News : अल्लू अर्जुन ने ‘एनिमल’ के हर कलाकार का किया रिव्यू, सुष्मिता सेन के भाई ने फिल्म को बताया वाहियात

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल एक सप्ताह पहले रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ का राज है। यह फिल्म सबके बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। इसमें अत्यधिक हिंसा और बोल्ड सीन होने से कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। इस बीच ‘पुष्पा’ फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन ‘एनिमल’ के सपोर्ट में उतरे हैं। अल्लू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “एनिमल बस माइंड ब्लोइंग है। सिनेमाई प्रतिभा से अभिभूत। बधाई हो!

रणबीर कपूर जी भारतीय सिनेमा के प्रदर्शन को बिल्कुल नए स्तर पर ले गए। आपके द्वारा रचे गए जादू को समझाने के लिए मेरे पास वास्तव में शब्द नहीं हैं। उच्चतम स्तर के प्रति मेरा गहरा सम्मान। रश्मिका शानदार और मैग्नेटिक! डियर, यह आपका अब तक का बेस्ट परफोरमेंस है और अभी और भी बहुत कुछ सामने आना बाकी है।

बॉबी देओल जी आपका प्रभावशाली प्रदर्शन हमें चुप करा देता है। आपकी शानदार उपस्थिति सम्मान का कारण बनती है। अनिल कपूर जी ‘एफर्टलेस और इंटेंस’ थे। आपका अनुभव बहुत कुछ कहता है सर। यह यंग लड़की तृप्ति डिमरी दिल तोड़ रही है। भगवान करे आप और भी दिल तोड़ दें! बाकी सभी आर्टिस्ट्स और टेक्नीशियन ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। बधाई हो!

और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा आप बस माइंड ब्लोइंग हो। आपने सभी सिनेमाई सीमाएं पार कर ली हैं। इंटेंसिटी को मैच नहीं किया जा सकता। आपने एक बार फिर हम सभी को प्राउड फील करवाया है। मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि आपकी फिल्में अब और भविष्य में भारतीय सिनेमा का चेहरा कैसे बदलने जा रही हैं। एनिमल क्लासिक भारतीय सिनेमा की सूची में शामिल हो गई है।”

allu arjun,actor allu arjun,animal movie,sushmita sen,rajeev sen,ranbir kapoor,bobby deol,anil kapoor,rashmika mandanna,anil kapoor

राजीव सेन ने ‘एनिमल’ को बताया बेकार, तो रणवीर-बॉबी की एक्टिंग पर हुए फिदा

अब पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी ‘एनिमल’ का रिव्यू किया है। उन्होंने इसे वाहियात फिल्म बताया है। राजीव यूट्यूब व्लॉगर हैं। उन्होंने कहा, “मैं एनिमल फिल्म पर अपना ऑनेस्ट रिव्यू देना चाहता हूं। एक्टिंग की बात करें तो रणबीर कपूर को चैलेंजिंग और हिम्मतवाला रोल करने के लिए 10 में से 10 मिलते हैं। उनको सैल्यूट है।

मुझे लगता है कि बर्फी के बाद उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस है। मिस्टर बॉबी देओल की बात करें तो वह भी शानदार हैं। आप अमेजिंग हो बॉबी। जब हम फ्लाइट में मिले थे तो काश मैंने आपसे बात की होती। मुझे याद है, मुंबई से दुबई की फ्लाइट में आप परिवार के साथ थे इसलिए मैंने आपको डिस्टर्ब नहीं किया। बिना एक भी शब्द बोले आपने आंखों और बॉडी लैंग्वैज से एक्टिंग की है। बिना बोले दर्शकों का दिल जीतना बहुत-बहुत स्पेशल है।

अब फिल्म के बारे में बात करते हैं। अगर आप ईमानदारी से मुझसे पूछेंगे कि फिल्म कैसी लगी तो मैं कहूंगा-वाहियात। मैं इससे कनेक्ट नहीं कर पाया क्योंकि मुझे लगता है कि इसमें बहुत हिंसा थी। लोगों को मारना उन्हें टॉर्चर करना अलग बात है। लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म बहुत लंबी भी थी। इसलिए स्क्रिप्ट और मूवी के पॉइंट ऑफ व्यू से यह बहुत वाहियात फिल्म थी। राजीव ने अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की तारीफ भी की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे