न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अल्लू से ऐसी तारीफ मिलने पर शाहरुख के दिल से निकली यह बात, एल्विश-उर्वशी के गाने ने बांधा समां, देखें...

शाहरुख खान की ‘जवान’ का सुरूर सब पर चढ़ा हुआ है चाहे वो आम हो या खास। कोई भी इसकी तारीफ करने से नहीं चूक रहा। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 7:59:32

अल्लू से ऐसी तारीफ मिलने पर शाहरुख के दिल से निकली यह बात, एल्विश-उर्वशी के गाने ने बांधा समां, देखें...

शाहरुख खान की ‘जवान’ का सुरूर सब पर चढ़ा हुआ है चाहे वो आम हो या खास। कोई भी इसकी तारीफ करने से नहीं चूक रहा। अब तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी ‘जवान’ के कदरदानों में शामिल हो गए हैं। पिछले महीने ‘पुष्पा’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अल्लू ने ‘जवान’ की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए शाहरुख, विजय सेतुपति, नयनतारा और दीपिका पादुकोण के साथ म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध का भी जिक्र किया।

अल्लू ने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "इस विशाल ब्लॉकबस्टर के लिए 'जवान' की पूरी टीम को बधाई। 'जवान' के संपूर्ण कलाकारों, तकनीशियनों, क्रू और निर्माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। शाहरुख का अब तक का सबसे विशाल अवतार, अपने स्वैग से पूरे भारत को मंत्रमुग्ध कर रहा है। वास्तव में आपके लिए बहुत खुशी हुई सर, हमने आपके लिए प्रार्थना की थी। विजय सेतुपति हमेशा की तरह अपनी भूमिका में बहुत शानदार हैं।

फिल्म में दीपिका पादुकोण की शानदार, सहज और प्रभावशाली उपस्थिति है। वहीं, नयनतारा राष्ट्रीय स्तर पर सबसे चमकदार हैं। अनिरुद्ध रविचंद्र आप देश में हर किसी को अपने संगीत से रूबरू करा रहे हैं। हम सभी को गौरवान्वित करने, मुद्दों वाली कमर्शियल फिल्म देने और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए एटली को बधाई।”

जवाब में शाहरुख ने भी अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे दोस्त। आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, और जब स्वैग की बात आती है और 'द फायर' खुद मेरी तारीफ करता है...वाह...इसने मेरा दिन बना दिया। जवान होने का अहसास अब दो बार हो चुका है। मुझे यह स्वीकार करना होगा कि मैंने आपसे कुछ सीखा होगा क्योंकि मैंने 'पुष्पा' तीन दिनों में तीन बार देखी थी। आपको बहुत-बहुत प्यार और जितनी जल्दी हो सके व्यक्तिगत रूप से आकर आपको एक गिफ्ट दूंगा।"

allu arjun,shahrukh khan,elvish yadav,urvashi rautela,pushpa,jawan,elvish birth day,pushpa 2,bigg boss ott 2

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के बर्थडे पर रिलीज हुआ गाना

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर व पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव का आज गुरुवार (14 सितंबर) को जन्मदिन है। ‘सिस्टम’ के नाम से मशहूर एल्विश 26 साल के हो गए हैं। उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग स्टाइल में बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एल्विश ने भी इस खास मौके पर अपने चाहने वालों को बड़ा गिफ्ट दिया है। बता दें कि एल्विश को बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद एक म्यूजिक एलबम ‘हम तो दीवाने’ ऑफर हुआ था, जिसे आज रिलीज कर दिया गया।

इस गाने में एल्विश एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग रोमांस करते दिख रहे हैं। इसे मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग ने तैयार किया है। अगम मान व अजीम मान ने गाने को डायरेक्ट किया है। यासर देसाई की आवाज है। गाने के बोल राणा सोतल के हैं और कंपोजर रजत नागपाल हैं। गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे खूब लोग देख रहे हैं। एल्विश ने बर्थडे पर दुबई से तस्वीर भी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर एल्विश को 15.8 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं। एल्विश ने बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस में एंट्री ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार